Dev Uthani Ekadashi Aur Tulsi Vivah Rangoli 2025 Design: देवउठनी एकादशी के साथ चार महीने बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस साल यह तिथि 1 नवंबर को पड़ रही है। वहीं शालिग्राम-तुलसी विवाह 2 नवंबर को है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों से लेकर घरों में भक्त भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी के साथ माता तुलसी का विवाह करवाते हैं।
तुलसी की पूजा अर्चना करके उन्हें लाल चुन्नी चढ़ाते हैं। देव उठनी एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली डिजाइन भी बनाती हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए देवउठनी एकादशी और शालिग्राम-तुलसी विवाह पर घर-आंगन में बनाने के लिए बेहद सुंदर रंगोली के डिजाइन्स लेकर आए हैं।

तुलसी विवाह के लिए आप ऐसे स्वास्तिक वाली रंगोली बना सकते हैं।

देवउठनी एकादशी पर आप कान्हा, मुरली और मोरपंख वाली रंगोली बना सकते हैं।

तुसली विवाह के शुभ मौके पर आप ऐसी सुंदर रंगोली से आंगन सजा सकते हैं।

कई घरों सफेद और लाल रंग के गेरुआ से रंगोली बनाई जा सकती है, उसके लिए आप यहां से डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं।


