Best Hill Stations Near Delhi: उत्तराखंड में वैसे तो घूमने के लिए कई जगहें हैं, जहां आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। हालांकि, हाल ही के दिनों में लैंसडाउन भी लोगों के बीच काफी फेमस हुआ है। जहां आप अपने परिवार और करीबी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
वीकेंड पर बनाएं लैंसडाउन घूमने का प्लान
लैंसडाउन दिल्ली से बहुत पास है। आप यहां सिर्फ 6-7 घंटे में ही आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप उत्तराखंड जाने का प्लान कर रह हैं तो आपको एक बार लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए। यहां का मौसम हमेशा काफी सुहाना और खुशनुमा होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप यहां कम से कम दिन में किस तरह से घूम सकते हैं।
लैंसडाउन में लें टाइगर सफारी का आनंद
लैंसडाउन में आप टाइगर सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां कालागढ़ टाइगर रिजर्व है। जहां जाकर आप टाइगर को बहुत करीब से देख सकते हैं। सर्दी के मौसम में जीप सफारी करने के अलग ही आनंद होता है। यहां आप जाकर कई तरह की जंगली जानवरों को भी देख सकते है। सर्दी के मौसम में हल्की धूप आने के बाद आपको तरह-तरह के जानवर भी दिख जाएंगे।
कहां है लैंसडाउन?
लैंसडाउन उत्तराखंड का एक नगर है, जो पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। यहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। इस हील स्टेशन पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
दिल्ली से लैंसडाउन कैसे पहुंचे?
लैंसडाउन आप दिल्ली से भी पहुंच सकते हैं। आप यहां ट्रेन से भी जा सकते हैं। अगर आप ट्रेन से लैंसडाउन जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप कोटद्वार रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। यहां से लैंसडाउन की दूरी सिर्फ 40 किलोमीटर है। यहां पहुंच कर आप आसानी से कैब या फिर ऑटो से लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।
फ्लाइट से कैसे पहुंचे लैंसडाउन?
लैंसडाउन आप फ्लाइट से भी जा सकते हैं। यहां का निकटतम हवाई अड्डा देहरादून देहरादून हवाई अड्डा है। देश के कई शहरों से भी देहरादून के लिए बजट में उड़ाने हैं। अगर आप दिल्ली से जाना चाहते हैं तो यहां से भी फ्लाइट ले सकते हैं। आगे पढ़िएः गर्मी शुरू होते ही बढ़ा मच्छरों का आतंक, इन घरेलू उपाय से कोसों दूर रहेंगे मच्छर