देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने महंगे शौक तो कभी स्टाइलिश अंदाज को लेकर वह चर्चा में बनी रहती हैं। उनका फेशन सेंस किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है। चाहे सूट हो या साड़ी, कैजुअल कुर्ते से लेकर लहंगे हर किसी आउटफिट में नीता अंबानी काफी स्टालिश और खूबसूरत लगती हैं। अपने ड्रेसिंग स्टाइल से वह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी मात देती हैं।
लेकिन इतनी फैशनेबल और स्टाइलिश होने के बाद भी नीता अंबानी ज्यादातर पूजा कार्यक्रमों में लाल रंग के कपड़ों में ही क्यों नजर आती हैं? इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है।
खास मौके पर लाल रंग के कपड़ों में आ चुकी हैं नजर:
सिद्धी विनायक मंदिर में दर्शन के दौरान नीता अंबानी रेड कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। जब बेटे आकाश की शादी का पहला निमंत्रण लेकर नीता अंबानी सिद्धी विनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं, तो वह रेड सूट में नजर आईं थीं। वहीं, गणेश पूजा के दौरान नीता अंबानी को फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में देखा गया था।
धार्मिक है अंबानी परिवार: अंबानी परिवार काफी धार्मिक है। फैमिली पूजा-पाठ और अनुष्ठान में गहरा विश्वास रखती हैं। परिवार में कोई भी पूजा कार्यक्रम हो या फिर वह भगवान के दर्शन के लिए कहीं जा रहे हों। परिवार हमेशा उसी के हिसाब से कपड़े डिजाइन करवाता है।
यूं तो नीता अंबानी के वार्डरोब में एक से एक डिजाइनर कपड़े मौजूद हैं, लेकिन पूजा अनुष्ठान के लिए वह विशेष लाल कलर के सूट, साड़ी, कैजुअल कुर्ते और कशीदाकारी लहंगे में नजर आ जाती हैं।
हालांकि, अब सवाल ये है कि नीता अंबानी हमेशा लाल रंग के कपड़ों में ही क्यों नजर आती हैं। दरअसल, हिंदू मान्यताओं के अनुसार लाल रंग काफी शुभ होता है। शादी के समय में भी लड़कियां लाल रंग के कपड़े पहनकर सात फेरे लेती हैं। ऐसे में किसी भी पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनकर भक्त आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि लाल रंग से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वैसे तो नीता अंबानी काफी मॉर्डन हैं लेकिन वह अपनी परंपराओं और मान्यताओं में काफी विश्वास रखती हैं। यही वजह है कि वह धार्मिक आयोजनों में लाल रंग के कपड़े पहनती हैं।