हाथों में मेहंदी लगाने का शौक हर लड़की को होता है। लड़की की शादी हो या घर मे कोई फंक्शन हो, किसी भी उत्सव या समारोह में हाथों में मेहंदी के बिना सारी तैयारी अधूरी लगती है। मेहंदी का सबसे ज्यादा क्रेज सुहागन औरतें में होता है, वो अक्सर अपने हाथों में खूबसूरत और तरह-तरह के डिजाइन की मेहंदी लगना पसंद करती हैं।
मेहंदी का लाल सुर्ख रंग हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है, साथ ही उसकी खुशबू भी मन को भाती है। भारतीय रीति-रिवाज में मेंहदी को हाथों पर लगाना शुभ माना जाता है जिसे हम खास मौकों पर लगाना पसंद करते हैं। आपको भी मेहंदी लगाने का शौक है तो आप घर में खुद भी आसान डिजाइन देखकर अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन से सजा सकती हैं।
अगर आपको सिंपल मेहंदी हाथों पर लगाना पसंद है तो आप घर में ही सोबर- सिंपल मेहंदी के डिजाइन लगा सकती हैं। आजकल कई तरह के मेहंदी के डिजाइन चलन में है जैसे ब्रेसलेट मेहंदी स्टाइल, फुल हैंड फ्लोरल, फिंगर स्टाइल, अरेबियन स्टाइल,राजस्थानी मेहंदी जिसे महिलाएं लगाना सबसे ज्यादा पसंद करती है। आइए देखते हैं कि आप घर में कौन-कौन से मेहंदी के डिजाइन लगा सकती हैं।
अरेबियन स्टाइल मेहंदी को लगाना बेहद आसान है। हाथ पर अरेबियन स्टाइल में लगी ये मेहंदी पूरे हाथ की खूबसूरती बढ़ा देगी।
हाथों के पीछे मेहंदी लगाने के लिए आप इस आसान मेहंदी स्टाइल का चुनाव कर सकती है। इसे लगाना बेहद आसान है।
बैक साइट फिंगर डिजाइन को हाथों पर लगाना बेहद आसान है। इसे चंद मिनटों में आप अपनी उंगलियों पर लगा सकती है। यह आपके हाथों पर खिलेगी।
इस डिजाइन को लगाना बेहद आसान है और आप हाथ की बैक साइट को पूरा कवर करने के लिए लगा सकती है। शादी और त्योहार के मौके पर ये डिजाइन हाथों पर खूबसूरत दिखेंगे।
मेहंदी के ये सभी खूबसूरत डिजाइन शादी या पार्टी में जाने के लिए बेस्ट हैं। इसलिए जब भी जल्दी में में कोई मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं ऐसे में यह बेस्ट डिजाइन साबित होगी।