टीनएज में पीरियड स्टार्ट होने के बाद लड़कियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्ही में से एक परेशानी है व्हाइड डिस्चार्ज की, जिसे मेडिकल भाषा में ल्यूकोरिया के नाम से जाना जाता है। सबसे ज्यादा ये समस्या टीनएज लड़कियों को होती है। थोड़ा सा व्हाइट डिस्चार्ज होना बड़ी परेशानी नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा होना चिंता का सबब है। व्हाइट डिस्चार्ज अधिक होने से बॉडी में कमजोरी और संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि उसके लक्षणों की पहचान की जाए और उसका तुरंत उपाचार किया जाए।

किस तरह का डिस्चार्ज हो सकती है बड़ी परेशानी: महिलाओं को थोड़ा डिस्चार्ज होना परेशानी की बात नहीं है लेकिन डिस्चार्ज गाढ़ा और ज्यादा हो या फिर उसके रंग में बदलाव आ जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। वजाइना में सफेद गाढ़ा डिस्चार्ज यीस्ट इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

व्हाइट डिस्चार्ज के कारण: व्हाइट डिस्चार्ज का सबसे बड़ा कारण वजाइना की साफ-सफाई नहीं करना, तनाव का ज्यादा होना, बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी होती है। इस परेशानी की वजह से महिला को चक्कर आते हैं, थकान, कमजोरी, प्राइवेट पार्ट में खुजली, सिर दर्द और कब्ज की परेशानी हो सकती है। आप भी व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान हैं तो उसका घरेलू उपचार कीजिए।

व्हाइट डिस्चार्ज का घरेलू उपचार
मेथी दाना के पानी का सेवन करें:
मेथी दाने को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करके व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आप मेथी के दानों को 500 मिली पानी में तब तक उबाल सकते हैं जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर इस पानी को ठंडा होने पर पी लें।

भिंडी का सेवन करें: भिंडी व्हाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन उपचार करती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए भिंडी को पानी में उबाल कर मिक्सर में चलाएं और उसका सेवन करें, व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी दूर होगी।

केला खाएं: टीनएज में व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा हो रहा है तो केले का सेवन करें। नाश्ते में केला खाने से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। एक पका हुए केले को देसी घी में ललागकर खाएं तो जल्द आराम मिलेगा।

धनिया के बीज का करें सेवन: धनिया के बीज के दानों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। धनिये के पानी का सेवन वाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन और आसान उपचार है।

आंवला का करें सेवन: आंवला ऐसा सुपरफूड है जिसमें विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आंवला इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, साथ ही हेल्दी भी रखता है। आप आंवला का सेवन कच्चा, पाउडर, मुरब्बा या फिर कैंडीज के रूप में कर सकते हैं। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज से मुक्ति मिलेगी।