Dhanteras Ke Din Kya Kya Kharidna Chahiye: पूरे देश में आज धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का त्योहार दिवाली की शुरुआत होती है, जो भाई दूज के दिन तक चलता है। वहीं, इस खास दिन पर सोना-चांदी खरीदने का भी काफी चलन है।
धनतेरस का त्योहार स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन खरीदी गई चीजें लंबी अवधि तक लाभ और सौभाग्य लेकर आती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन सोना नहीं खरीद रहे हैं, तो धनतेरस पर ये पांच और जरूरी चीजें खरीद सकते हैं।
बर्तन और किचनवेयर
धनतेरस पर नए बर्तन और किचनवेयर खरीदना घर में खुशहाली और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इस दिन खास तौर पर तांबे, पीतल या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ होता है। इस दिन लोग अपने पुराने बर्तनों को बेचकर नए बर्तन घर लाते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
धनतेरस पर आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं। इस मौके पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या स्मार्टफोन खरीदना भी काफी शुभ होता है। इनका उपयोग आप हर रोज कर सकते हैं।
वाहन खरीदना होता है शुभ
दिवाली के मौके पर आप अपने घर नया वाहन भी ला सकते हैं। इसे धनतेरस पर काफी शुभ माना जाता है। आप इस दिन कार, बाइक या फिर स्कूटर खरीद सकते हैं। इस दिन खरीदा गया वाहन लंबे समय तक लाभकारी रहता है।
स्वास्थ्य संबंधी चीजें
धनतेरस सिर्फ भौतिक संपत्ति का ही त्योहार नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का भी प्रतीक है। इस दिन आयुर्वेदिक दवाइयां, स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स या फिटनेस उपकरण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यह स्वास्थ्य में सुधार लाता है, जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
घर के लिए सजावटी आइटम
धनतेरस पर घर को सजाने के लिए लाइटिंग, लकड़ी या क्रिस्टल की सजावट, मूर्तियां और पेंटिंग्स खरीदना शुभ होता है। इससे घर की शोभा बढ़ती है, जिससे पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि आती है। इस दिन लक्ष्मी माता की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है।