Kitchen hack: कड़ाही, पैन और कुकर समय के साथ जलकर और गंदगी की वजह से काले पड़ने लगते हैं। इसके अलावा इन पर जमा तेल के कणों को साफ करना भी आसान नहीं होता। ऐसे में कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप इन बर्तनों को चमका सकते हैं। इतना ही नहीं आप किसी पैन के इस्तेमाल से भी काली कड़ाही साफ कर सकते हैं। पर एक तरीका ऐसा भी है जिसकी मदद से आप किसी भी प्रकार के गंदे बर्तनों को साफ कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं काली कड़ाही को साफ करने (kitchen hacks for cleaning pans) वाला ये किचन हैक कौन सा है और ये काम हम कैसे कर सकते हैं।

काली से काली कड़ाही को कैसे साफ करें-Jali kadai kaise saaf karen in hindi

-सबसे पहले आपको करना ये है कि बर्तन जिस हिस्से से जला हुआ हो उस पर नमक छिड़क दें।
-इसके ऊपर बेकिंग पाउडर डाल दें।
-बर्तन वाला साबुन और लिक्विड डाल लें।
-अब इसे हर तरफ फैला दें।
-अब इस पर कुछ टिशू पेपर डाल डें।
-ऊपर से सिरका डालें हर तरह जहां-जहां से कड़ाही जली हुई हो।
-5 मिनट में इसे टिशू पेपर को स्क्रब करके हुए हटाएं।
-आप पाएंगे ये बर्तन चमक जाएंगे।

दूध के जले बर्तनों को कैसे साफ करें

दूध और चाय के बर्तनों को साफ करने के लिए आप विनेगर और लिक्विड को मिलाकर बर्तनों को चमका सकते हैं। आपको करना ये है कि इन दोनों को मिलाकर इन बर्तनों पर लगाएं और फिर इन्हें रगड़कर साफ करें। फिर इसे गर्म पानी से धोएं जो कि इन बर्तनों को पूरी तरह से साफ कर देगा। इससे ये बर्तन आसानी से साफ हो जाते हैं और इनकी गंदगी अपने आप ऊपर निकल आती है। इसके अलावा अगर आप बेकिंग सोडा और नींबू मिलाकर इस बर्तन में रख लें, तब भी ये आसानी से साफ हो जाएगा।

इसके अलावा आप जब भी खाना बनाएं तो सबसे पहले गर्म पानी उस बर्तन में रख लें। इससे बर्तन जल्दी साफ हो जाएंगे और इन्हें साफ करने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। तो आपको ये टिप्स जरूर ट्राई करना चाहिए।