Karva Chauth Gold Ring Design: करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कोई कपड़ों की शॉपिंग कर रहा है तो कोई पार्लर में बुकिंग करवा रहा है। इस दिन एक तरफ महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं वहीं दूसरी तरफ पति भी अपनी पत्नियों को खुश करने के लिए गिफ्ट देते हैं। यूं तो सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।
लेकिन सोने के प्रति महिलाओं की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। उनके पास भले ही कितने ही सोने के गहने हों, लेकिन अगर उन्हें सोने की कोई भी चीज दी जाए तो उनका मन खुश हो जाता है। करवा चौथ पर आप घर की लक्ष्मी को 22KT सोने से बनी जोधा अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके ऊपर की गई जड़ाऊ डिजाइन देखते ही आपकी पत्नी को पसंद आ जाएगी।

जोधा रिंग की चमक और कारीगरी हर महिला को बेहद पसंद आती है। इसे आप पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं। इसे अपने मुताबिक हैवी या हल्का बनवा सकते हैं।


जड़ाऊ जोधा कुंदन रिंग डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगती है। इसमें कुंदन की चमक और गोल्डन बेस का कॉम्बिनेशन इसको रॉयल लुक देता है।

फ्लोरल जड़ाऊ रिंग डिजाइन भी आप पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह लहंगे या हैवी साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगती है।