Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है और इसे लेकर महिलाएं अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, करवा चौथ के मौके पर महिलाएं 16 श्रृंगार में तैयार होती हैं। भारतीय महिलाओं के जीवन में यह त्योहार खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

वहीं, करवा चौथ का त्योहार नई नवेली दुल्हनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार में तैयार होती हैं और चांद की पूजा करती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 16 श्रृंगार में क्या-क्या शामिल होता है और इसके तहत किन-किन चीजों को करना होता है। ऐसे में हम आपको यहां सोलह श्रृंगार की पूरी लिस्ट बताएंगे।

16 श्रृंगार में क्या क्या आता है?

वेदों के अनुसार 16 श्रृंगार करने का मतलब है लगभग शरीर के हर अंग की सजावट और उनके लिए एक तय आभूषण। इसके तहत ही पहले के देवी-देवता तैयार होते थे और तब महिलाओं के लिए ही ये सिर्फ नहीं था। ये पुरुषों पर भी लागू होता था। लेकिन, ऐसे में देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते हैं 16 श्रृंगार कैसे करें।

  1. इसमें सबसे पहले शादी का जोड़ा आता है या आपका साड़ी-कपड़ा
  2. महावर यानी लाल रंग
  3. मांगटीका
  4. सिन्दूर
  5. बिंदी
  6. काजल
  7. नथ
  8. कर्ण फूल यानी कान के झुमके
  9. गले का हार
  10. बाजूबंद
  11. मेहंदी
  12. चूड़ियां
  13. आरसी यानी अंगूठी
  14. कमरबंद
  15. पायल और बिछुआ
  16. खुशबू के लिए इत्र

करवा चौथ के लिए कैसे हों तैयार?

करवा चौथ पर तैयार होना सिर्फ पारंपरिक पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे लुक और आत्मविश्वास का संगम होता है। सबसे पहले, साड़ी या लहंगे का चुनाव सोच-समझकर करें, जो आपके रंग और स्टाइल को बेहतर ढंग से हाइलाइट करे। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ज्वेलरी पहनें।

हाथों में लगाएं मेहंदी

इसके बाद आप हाथों में मेहंदी लगाएं। अब आप साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां भी पहनें। चेहरे पर हल्का मेकअप और आंखों को हाइलाइट करने वाली आईलाइनर या काजल लगाएं। बालों को सुंदर ढंग से स्टाइल करें। अब अपने मुस्कुराते चेहरे और आत्मविश्वास के साथ पूरा लुक कम्पलीट करें।