Karwa Chauth Sargi 2024: करवा चौथ इस बार 20 अक्तूबर 2024 को है। इस त्योहार में सरगी देने और लेने की अपनी एक खास परंपरा रही है। अगर आपकी सास है तो आपको पहली सरगी देती हैं और नहीं हैं तो आप खुद से भी अपनी सरगी तैयार करके खा सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको जानना चाहिए कि सरगी में किन चीजों को शामिल किया जाता है। भले ही आपको पता हो आपको इस लिस्ट को एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए। क्योंकि अगर आप ये व्रत कर रही हैं तो पूरी परंपराओं के साथ इसे करें। तो एक बार जान लें करवा चौथ की सरगी थाली किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए। पर उससे पहले जान लेते हैं सरगी क्या होती है?
सरगी क्या होती है-What is Sargi thali
सरगी (Sargi) सास की ओर से अपने बेटे की पत्नी के लिए आशीर्वाद और प्यार का प्रतीक है। करवा चौथ सरगी एक भोजन है जो सुबह व्रत शुरू करने से पहले खाया जाता है। सरगी थाली में बहुत सी चीजें होती हैं जो कि सास द्वारा तैयार की जाती है और बहू को देती हैं और दोनों एक साथ बैठकर सरगी करती हैं।
करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है-Karwa Chauth Sargi thali items
सरगी में मीठे और नमकीन व्यंजन शामिल होते हैं। सरगी थाली में
-फेनी
-मीठी सेवइयां
-साबूदाना की खीर
-फल जैसे सेब, संतरा, अनार और केले
-नारियल और खीरा जैसे पानी से भरपूर चीजें
-मीठी मठरी
-ड्राई फ्रूट्स
-पराठा
-मिठाई, चाय और जूस
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सरगी खाकर ही अपने व्रत की शुरुआत करती है। ऐसे में आपको इस बार की Karwa Chauth 2024 Sargi Date, Time के बारे में जान लेना चाहिए।
इसके अलावा खाने की चीजों के अलावा सुहाग की वस्तुएं जैसे सिन्दूर, साड़ी आदि सास बहू को देती हैं। मूल रूप से, सरगी थाली सास और बहू के रिश्ते के बीच प्यार का प्रतीक है, इसलिए सास का जितना मन होता है वह बहू को देती हैं।
इस त्योहार में महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ सुंदर और खूबसूरत रंगों वाले कपड़े पहनती हैं। इसके बाद, वे सभी परंपराओं और अनुष्ठानों का पालन करते हुए पूजा करती हैं और चंद्रमा निकलने के बाद पूजा करके अपना व्रत तोड़ती हैं।