Karwa Chauth 2024: करवाचौथ 2024 इस बार 20 अक्तूबर 2024 रविवार ( Karwa Chauth Vrat 2024 Date Kab Hai in India) के दिन है। अगर आपकी बेटी पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही है तो आपको अभी से इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। दरअसल, करवा चौथ पर लड़की के मायके से उसके और उसके घर वालों के लिए उपहार आते हैं। दरअसल, पहले करवा चौथ पर मां के घर से और फिर ससुराल से भी सरगी की चीजे आती हैं। इसे लड़की के लिए दोनों तरफ का आशीर्वाद माना जाता है। पर अगर आप मां हैं या फिर आप पहली बार करवा चौथ कर रही हैं को मालूम होना जरूरी है कि करवा चौथ पर मायके से क्या-क्या आता है।
करवा चौथ में मायके से क्या आता है?
करना चौथ पर सरगी का अपना ही महत्व है। पहले करवा चौथ पर सास को अपनी बहू को सरगी खुद देनी चाहिए। सरगी की थाली में फल, मठरी, मिठाई, सूखे मेवे और अन्य खाद्य पदार्थ होते हैं। सूर्योदय से पहले सास और बहू दोनों को एक साथ सरगी खाती है। लेकिन, इसमें मायके से आने वाली सरगी का भी काफी महत्व होता है। इस सरगी को बाया कहते हैं। इसमें लड़की की मां
-साड़ी और सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और तमाम चीजें
-मेकअप की चीजें
-पायल और बिछिया
-मेवे, फल और मिठाइयां
-कपड़े और बर्तन
-चावल
-करवाचौथ की पूजा वाली थाली, कलश और छलनी
-दिया और बाकी चीजें
करवा चौथ में सास क्या देती है
करवा चौथ में सास के तरफ से सरगी आती है जो कि मिट्टी के बर्तनों में आता है। इसमें मठरी फल, मिठाई आदि चीजें शामिल रहती हैं। साथ ही सास अपनी बहु कोई ज्वेलरी और फिर साड़ी व सुहाग का सामान भी देती हैं।
इसके अलावा आप भी अपनी सास को पहले करवा चौथ पर कुछ तोहफा दे सकती हैं। इसमें आप उनके लिए चूड़ी और तमाम प्रकार की चीजें भी ले सकती हैं। तो इस करवा चौथ पहले से तैयारी कर लें और फिर इस त्योहार को खुशी से मनाएं।