Karwa Chauth 2021 Mehndi Designs Mehndi Designs For Karwa Chauth 2021: हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। खासतौर पर करवा चौथ का त्याहोर। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इन्हीं सोलह श्रृंगार में से मेहंदी भी एक है। बता दें कि इस साल करवा चौथ का यह त्योहार 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। करवा चौथ से एक या फिर दो दिन पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं।
करवा चौथ या ऐसे खास मौकों पर मेहंदी लगाने से त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है। इन त्योहारों में कई महिलाएं व युवतियां आज भी भरे हाथों की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। मेहंदी लगाने से महिलाओं की हाथ खूबसूरती बढ़ जाती है। ऐसे में आप अलग-अलग तरह के ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

मेहंदी लगाने के लिए ये पारंपरिक डिजाइन आज भी लोकप्रिय है। भरा हुआ ये डिजाइन महिलाओं को काफी लुभाते हैं। दिखने में सुंदर इस मेहंदी को लगाना बेहद सरल है। इसे लगाने से आपका पूरा हाथ भर जाता है।

करवा चौथ के लिए अक्सर महिलाएं दुल्हा और दुल्हन वाली मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। नई-नवेली दुल्हनों पर यह डिजाइन काफी फबता है।
बेल की तरह दिखने वाला यह डिजाइन बेहद ही आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसे में जो महिलाएं झटपट में मेहंदी लगाना चाहती हैं, वह इन डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।