Karwa Chauth 2020 Mehndi Designs Latest Images, Photos, Pictures: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं व कुंवारी युवतियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रती बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। महिलाएं व लड़कियां सोलह श्रृंगार करती हैं और सजती-सवरती हैं। उत्तर-भारत में कई जगह इस त्योहार को मनाने की परंपरा है। इस साल करवा चौथ 4 नवंबर को पड़ रहा है। सुबह से शाम तक निर्जला व्रत कर चांद देखने के बाद ही व्रती अपना व्रत खोलती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए किए गए इस व्रत में कई महिलाएं हाथों पर अपने हमसफर के नाम की मेहंदी भी लगवाती हैं। मेहंदी लगाने से आपके हाथों की सुंदरता भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप इन ट्रेंडी डिजाइंस की मेहंदी को अपने हाथों में लगा सकते हैं।
लेटेस्ट फैशन की अगर बात की जाए तो इस तरह की मेहंदी आज के समय में बेहद पॉपुलर है। पतली नोक वाली मेहंदी लगाने से हाथ सुंदर दिखते हैं, साथ ही इसमें इस्तेमाल किये गए शेड्स मेहंदी को और भी अधिक आकर्षक बनाते हैं।
मेहंदी लगाने के लिए ये पारंपरिक डिजाईन आज भी लोकप्रिय है। गोल-गोल फूल महिलाओं को अब भी लुभाते हैं। दिखने में सुंदर इस मेहंदी को लगाना बेहद सरल है। साथ ही इसे लगाने में अधिक समय भी नहीं लगता है।
बेल वाले मेहंदी का डिजाईन कई व्रतियों खासकर कि युवतियों को पसंद आता है। अमूमन इसे लगाने में समय कम लगता है और दिखने में भी ये काफी आकर्षक लगती हैं जो जल्दी ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहती हैं।
इस करवा चौथ अपने पिया के नाम की मेहंदी को अपने हाथों में रचाने से पहले अच्छी तरह से डिजाईन जांच-परख लें और फिर मनपसंद डिजाईन की मेहंदी को अपने हाथों में जगह दें।
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए कई लोग मेहंदी के हाथों पर सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाते हैं। बताया जाता है कि इससे मेहंदी का रंग बहुत गाढ़ा हो जाता है।
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है। इसलिए सभी सुहागन स्त्रियां करवा चौथ के दिन मेहंदी जरूर लगाती हैं।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए एक पारंपरिक और व्यवसायिक तरीका है, चूना। बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।
मेहंदी का रंग हल्का होने पर इस पर बाम, आयोडेक्स, विक्स या सरसों का तेल लगाएं। यह सभी चीजें हथेली को गर्माहट देती हैं, इससे मेहंदी का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है।
जब भी मेहंदी को अपने हाथ से निकालें तब यह ध्यान रखें कि हाथों पर पानी न लगे, अन्यथा मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम हो जाएगी।
ये डिजाइन भी युवतियों में है पॉपुलर

तासीर में ठंडी होने के कारण मेहंदी का उपयोग शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को कम करने में किया जाता है। हाथों और पैर के तलवों में मेहंदी लगाने से शरीर की गर्मी कम होती है
मेहंदी जब हल्की-हल्की सूख जाए, तो उसे पर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं, ताकि वह सूखने के बाद निकले नहीं। इस मिश्रण का प्रयोग मेहंदी को अपने स्थान पर चिपकाए रखने के लिए होता है।
इस डिजाईन की मेहंदी बढ़ाएगी हाथों की खूबसूरती

मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। इससे मेहंदी गहरी रचेगी
करवा चौथ के दिन मेहंदी लगवाने के लिए बाजार में महिलाओं की खूब भीड़ होती है. हालांकि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं है
हाथों में लगाएं इस डिजाईन की मेहंदी

करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और इसमें सबसे जरूरी होती है मेहंदी. करवा चौथ की मेहंदी के लिए महिलाओं में बहुत उत्साह होता है. ऐसा माना जाता कि करवा चौथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उस महिला को अपने पति और ससुराल से खूब प्यार मिलता है
अन्य पर्व व त्योहार की तरह कोरोना काल का प्रभाव करवा चौथ पर भी पड़ रहा है। सजने-संवरने से लेकर व्रत की खुशी घर में साझा की जाएगी। ऑनलाइन खरीदारी भी खूब की जा रही है। चौक के दुकानदार सन्दीप गुप्ता ने बताया कि परंपरागत साड़ियों के अलावा डिजाइनदार साड़ियां व सलवार सूट की भी ऑनलाइन मांग ज्यादा है।
समय की कमी में आप इस आसान से बेल डिजाईन की मेहंदी भी लगा सकते हैं
इस दिन व्रती बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। महिलाएं व लड़कियां सोलह श्रृंगार करती हैं और सजती-सवरती हैं।
कहते हैं कि सुहागन स्त्रियां इस दिन का पूरे साल इंतजार करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो सुहागन स्त्री करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं और व्रत पूर्ण होने पर चौथ के चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं उनके पति की लंबी उम्र होती है।