गर्मियों में हमें सर्दियों की तुलना ज्यादा वैरायटी में जूते-चप्पलों की जरूरत होती है। बात चाहे ऑफिस जाने की हो या कहीं घूमने जाने की गर्मियों में लोग तरह-तरह के जूते-चप्पल पहनते हैं। जहां बात पुरुषों की करें तो गर्मियों में आप कुर्ता और जींस के साथ कोल्हापुरी सैंडल तक पहन सकते हैं तो वहीं महिलाओं के लिए जूती और चप्पलों में कई विकल्प हैं जिन्हें पहनना वो पसंद करती हैं। इसके अलावा वेस्टर्न के साथ हाई हील्स पहनना भी महिलाओं की पसंद होती है। तो इन तमाम प्रकार के जूते-चप्पलों को आप दिल्ली के इv फेसम और सस्ते बाजारों से आप खरीद सकते हैं। तो जानते हैं इन मार्केट के बारे में विस्तार से।

दिल्ली में सबसे सस्ते जूते कहां मिलते हैं-Cheapest shoes market in delhi in hindi

करोल बाग मार्केट-Karol Bagh Market

करोल बाग मार्केट दिल्ली के कुछ सबसे फेमस मार्केट में से एक है। यहां आपको हर तरह के जूते-चप्पल मिल जाएंगे। चाहे बात हाई हील्स की हो या फिर खूबसूरत जूतियों की इस मार्केट में आपको सब कुछ मिल जाएगा। यहां तक कि आपको इस मार्केट में सस्ते दामों पर जूते और कोल्हापुरी चप्पल भी मिल जाएंगे। साथ ही आप यहां से बूट्स भी खरीद सकते हैं।

पालिका बाजार-Palika Bazaar

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित पालिका बाजार एक लोकप्रिय और सस्ता जूता बाजार है। यह दिल्ली में थोक जूता बाजार के रूप में एक प्रमुख स्थान रखता है, जो जूते की व्यापक रेंज पेश करता है। यहां दुकानें विभिन्न ब्रांडों के स्नीकर्स, आरामदायक जूते, स्टिलेटोज और बहुत कुछ प्रदान करती हैं। आप यहां से बहुत कुछ खरीदकर ले जा सकते हैं। तो, आप पालिका बाजार जाएं और यहां से इन चीजों को खरीदें।

चांदनी चौक-Chandni Chowk

चांदनी चौक मुख्य रूप से नाइका, एडिडास और प्यूमा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के स्नीकर्स बेचने के लिए फेमस है। विशेष रूप से, ये दिल्ली में स्थित कुछ आकर्षक बाजार में से एक है। यहां से आप ब्रांडेड फुटवियर खरीदन सकते हैं। साथ ही महिलाओं को यहां तरह-तरह के फुटवियर मिल सकते हैं। जैसे आपको कोल्हापुरी चप्प, रेशमी जूतियां और फिर कढ़ाई किए चप्पल। तो, इन जूते-चप्पलों को खरीदने के लिए आप इन जगहों पर जा सकते हैं।