Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes, Inspirational Quotes, Images, Status in Hindi: वीर जवानों को याद करने के लिए भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। सन् 1999 में इस तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच 3 महीने तक चले युद्ध का अंत हुआ था। इसमें भारत की विजय हुई थी। इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

यह दिन देश के बहादुर बेटों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन न केवल हमें गर्व से भर देता है बल्कि यह भी याद दिलाता है कि देश की रक्षा के लिए हम सभी को हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दिन आप अपनों को देशभक्ति से ओतप्रोत संदेश भेजकर उन्हें भी कारगिल दिवस की याद दिला सकते हैं।

करगिल विजय दिवस 2025 कोट्स हिंदी में | kargil vijay diwas inspirational quotes for soldiers

1- लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

2- साथी मुबारक हो तुम्हें ये जश्न जीत का
बस इतना याद रखना एक साथी और भी था….
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

3- सहासी सैनिकों को सलाम
देश और देशवासियों के लिए
अपने प्राणों की आहुति देने वाले
साहसी भारतीय सैनिकों को सलाम।
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

4- आइए हम अपने सभी सैनिकों को सलाम करें,
जो बहादुर हैं और दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं।
आइए इस दिन हम उनके संघर्ष और परिश्रम को याद करें।
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

5- जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम है,
अपने खून से जिन्होंने जमीं को सींचा उन बहादुरों को सलाम है।
जय हिन्द!
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

6- थे धन्य जवान वो, थी धन्य वो उनकी जवानी…
जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो, थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो क़ुर्बानी…
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

7- उन साहसी योद्धाओं को शत-शत नमन
जिन्होंने कारगिल युद्ध को गौरवशाली
अंत तक पहुंचाने के लिए अपनी जान लगा दी।
कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को सलाम।

8- मुझे ना तन चाहिए ना धन चाहिए,
बस अमन से भरा ये वतन चाहिए,
जब तक जिंदा रहूं इस मातृभूमि के लिए,
जब मरूं तो तिरंगा कफन चाहिए।
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

9- रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था…
रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था,
कारगिल पर्वत शिखर पर पवन चला तूफानी था,
हिमप्रपात बन हिमगिरि से रक्त शत्रु का जमा दिया,
विजय दिवस की शौर्य पताका देने वाला अभिमानी था।
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

10- ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो,
जो लौट के घर न आए
जो लौट के घर न आए।।
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

11- सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है…
हमने सदियों में ये आज़ादी की नेमत पाई है
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है।
कारगिल विजय दिवस की बधाई!

12- दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: जानिए अगस्त में कब है फ्रेंडशिप डे? अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाए जाने की यह है रोचक वजह