How to grow potato: यूं तो आलू को सर्दियों में उगाया जाता है। लेकिन आजकल आलू को साल में दो बार बड़ी आसानी से उगाया जा रहा है। इसे उगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं होती है। अपनी मेहनत और सही तरीके से किसान खेतों में आलू की बंपर पैदावार करते हैं। खेतों की तरह आप घर में पुराने टब, बाल्टी, ग्रो बैग में इसे उगा सकते हैं। यहां आपको आलू उगाने का सही और आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
आलू कैसे उगाया जाता है?
आलू को उगाने के लिए आपको एक साल पुराने आलू की जरूरत होती है। अगर आलू नॉर्मल साइज के हैं तो इन्हें ऐसे ही इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर ये ज्यादा बड़े हैं तो इन्हें काटकर छोटे करने की जरूरत होती है।
किस तरह की मिट्टी में उगता है अच्छा आलू?
गार्डन की नॉर्मल मिट्टी में ही आलू लगाया जा सकता है। बस चिकनी मिट्टी में आलू नहीं लगाएं। जिस मिट्टी में जलनिकासी की सुविधा अच्छी होती है उसमें आलू अच्छे तरीके से लग जाता है। ऐसा नहीं होने से आलू सड़ जाएगा। मिट्टी को भुरभुरा बनाने के लिए थोड़ा नदी वाला रेत भी मिला सकते हैं। इससे जलनिकाली सही रहेगी।
कहां लगाएं आलू?
गमला, टब किसी भी तरह की ग्रो बैग में आलू लगाया जा सकता है। इसमें 70 प्रतिशत मिट्टी लें और 30 प्रतिशत खाद मिलाएं। गमले को कभी भी पूरी तरह मिट्टी से न भरें। मिट्टी में 5 इंच नीचे आलू लगाएं। आलू आने के बाद 4 इंच मिट्टी भरनी है। 1 इंच पानी के लिए छोड़ देना है। पानी डालने के बाद सनलाइट आने वाली जगह पर रख दें।
कितने दिन में तैयार होता है आलू का पौधा?
करीब 15 दिन के अंदर आलू का पौधा तैयार हो जाएगा। 35 से 40 दिनों में काफी अच्छी ग्रोथ हो जाएगी। करीब 70 में पौधे मुरझाने लगेंगे। तब वॉटरिंग करना बंद कर दें। तब इसे हॉर्वेस्ट करना चाहिए। इस दौरान पानी डालने से सफेद कीड़े लग जाएंगे। इसलिए समय रहते हॉरवेस्टिंग कर लें। अब आपके आलू बाहर निकालने के लिए तैयार हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: जाने कैसे लगाएं जामुन का पेड़ और 6 से 8 साल में मिलेंगे फल | Learn How to Grow Jamun Tree