kadhi pakora chawal side effects: कढ़ी-चावल खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। सर्दी हो या गर्मी ये हमेशा लोगों की पंसदीदा डिश में शुमार रहती है। आजकल तो मार्केट में भी इसके स्टॉल भी देखने को मिल जाते हैं। घरों में महिलाएं बेसन की पकोड़ा कढ़ी, पालक कढ़ी, प्याज वाली कढ़ी बनाती हैं। इसमें कई सारे फ्लेवर और रेसिपी देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कढ़ी-चावल का ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट कह रहे हैं। आयुर्वेद कंसल्टेंट सुगंधा शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसके बारे में दावा किया है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसकी सच्चाई।
कढ़ी चावल से जोड़ों में दर्द
आयुर्वेद कंसल्टेंट सुगंधा शर्मा के मुताबिक जो लोग छाछ की बजाए दही से बनी कढ़ी का सेवन करते हैं ऐसे लोगों में आगे जाकर जोड़ों में दर्द की तकलीफ हो सकती है। उन्होंने बताया कि बेसन और दही का मिश्रण शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इन दोनों चीजों से शरीर पर सूजन आ सकती है। इससे बचने के लिए आपको दही के बजाय छाछ से बनी कढ़ी खानी चाहिए।
संवेनशील पेट वाले भी रहें सर्तक
अपोलो स्पेक्ट्रा मुंबई की आहार विशेषज्ञ फौज़िया अंसारी से कढ़ी-चावल से जोड़ों में दर्द के दावे के बारे में बाक की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में सटीक शोध की जरूरत है। उन्होंने कहा कढ़ी संवेदनशील पेट वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। लेकिन हमेशा ऐसा हो ऐसा जरूरी नहीं है।
शरीर में बढ़ सकता है शुगर लेवल
हैदराबाद के ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और आंतरिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. हरिचरण ने इस दावे पर कहा कि इसका घुटने के दर्द से कोई संबंध नहीं है। लेकिन कढ़ी में डाले जाने वाले पकोड़े तेल में तले जाते हैं। इसलिए इससे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ सकती है। मधुमेह पीड़ितों को इसे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है।
नोट: चिकित्सकों के मुताबिक आपकी जीवनशैली और आहार विकल्पों की बारीकी से जांच करने के बाद आपके आहार विशेषज्ञ सटीक डाइट प्लान सुझा सकते हैं।