Famous Places in Jharkhand to Celebrate Jharkhand Foundation Day 2024: झारखंड आज अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन यानी 15 नवंबर साल 2000 को बिहार से अलग होने के बाद झारखंड बना था। यह राज्य अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

अगर आप झारखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस राज्य में एक साथ नदी, झरने और पहाड़ को देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको झारखंड के कुछ फेमस प्लेसेस के बारे में बताएंगे, जिसको आप देख सकते हैं।

बाबा वैधनाथ धाम मंदिर- देवघर : Shree Baba Baidyanath Jyotirlinga Mandir Deoghar

झारखंड में कई ऐतिहासिक और धार्मिक शहर हैं, जिसमें देवधर भी शामिल है। अगर आप झारखंड जा रहे हैं तो   बाबा वैधनाथ धाम मंदिर जरूर जाएं। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में शामिल है। सावन में दूर-दूर से लोग यहां आकर बाबा का दर्शन करते हैं।

हजारीबाग: Hazaribagh

अगर आप झारखंड जा रहे हैं तो हजारीबाग जाना बिल्कुल नहीं भूलें। हजारीबाग एक ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जिला है। प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली देखने वाले लोगों को एक बार हजारीबाग जरूर जाना चाहिए। हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान (Hazaribagh Wildlife Sanctuary) वन्यजीव प्रेमियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां बाघ, हिरण और पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती है।

जमशेदपुर- Jamshedpur

जमशेदपुर का नाम उद्योगपति जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया है। इस शहर को टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप जूलॉजिकल पार्क से लेकर  प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर तक देख पाएंगे जमशेदपुर में आप जुबली झील का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। जमशेदपुर में सिरका गार्डन भी है, जिसमें आपको  फूलों की कई किस्में देखने को मिल जाएगी। यहां पर आप अपने परिवार के साथ भी समय बिता सकते हैं।

पारसनाथ की पहाड़ी- Parasnath Hill

पारसनाथ की पहाड़ी झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित एक पवित्र स्थल है।  इस पर्वत पर 20 से अधिक जैन मंदिर स्थित हैं। जैन धर्म में इस पर्वत को ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्वत पर हर साल हजारों जैन तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहीं पर  23वें जैन तीर्थकरो को मोक्ष मिली थी। इस पहाड़ से आप  झारखंड की खूबसूरती को अपनी आंखों से आप देख सकते हैं।  

पलामू- Palamu

पलामू झारखंड का एक ऐतिहासिक जिला है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में फेमस है। यह जिला खास तौर से आदिवासी संस्कृति, जंगलों, पहाड़ियों और नदियों के लिए जाना जाता है। यहां पर आदिवासी लोग सरहुल, करमा, और माघ जैसे प्रमुख त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।