Jaya Kishori’s Lifestyle: जया किशोरी एक कथावाचिका हैं। वो देश-विदेश में ‘नानी बाई रो मायरा’ और ‘श्रीमद्भागवत कथा’ के लिए जानी जाती हैं। किशोरी जी बहुत छोटी उम्र से कथा वाचन कर रही हैं। उनके फॉलोअर इस बात से हैरान होते हैं कि इतनी छोटी उम्र में उन्हें इतना ज्ञान कैसे मिला। उनकी कथाओं को पसंद करने वाले उनके बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं।
रह चुकी हैं कॉमर्स स्टूडेंट – जया किशोरी ने श्री शिक्षणाटन कॉलेज और महादेवी बिरला विश्व अकादमी, कोलकाता से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने ओपन स्कूलिंग से बी.कॉम किया है। उन्हें पढ़ाई करना बहुत पसंद है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जया किशोरी ने बताया था कि वो अभी और पढ़ाई करना चाहती हैं।
हमेशा से अध्यात्म में है रुचि – किशोरी जी को बहुत छोटी उम्र से अध्यात्म में रुचि है। जानकारों की मानें तो 7 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता में अपने इलाके में बसंत महोत्सव के दौरान आयोजित सत्संग में पहली बार भजन गाया था। बताया जाता है कि उनके घर में हमेशा से भक्ति-भजन और कीर्तन का माहौल रहता था, इसलिए किशोरी जी को भी छोटी उम्र से सत्संग, कीर्तन और भजन करना आ गया।
छोटी उम्र में बढ़ी प्रसिद्धि – उन्हें बहुत छोटी उम्र से शिव स्तोत्र, सुंदरकांड, लिंगाष्टकम और मधुराष्टकम याद हो गए थे। इसके बाद से लोग उन्हें जानने लगे, जैसे-जैसे प्रसिद्धि बढ़ने लगी तो जया ने कीर्तन, भजन और कथा करना शुरू किया। एक इंटरव्यू में किशोरी जी ने बताया था कि उन्हें कथा करने के लिए स्वयं को तैयार करने में डेढ़ साल का समय लगा था, उसके बाद उन्होंने लगभग 15 साल की उम्र से कथा करना शुरू किया।
डांसर बनने की थी इच्छा – मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया किशोरी एक वेस्टर्न डांसर बनना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को उनका वेस्टर्न डांस करना पसंद नहीं था। इसलिए जया किशोरी ने क्लासिकल डांस करने का ठाना था। आपको बता दें कि जया सोनी टीवी के मशहूर शो बूगी वूगी में भी नजर आ चुकी हैं।
सादगी से जीवन बिताना है पसंद – उनके करीबियों की मानें तो जया किशोरी को सादगी से जीवन व्यतीत करना पसंद है। उन्हें फ्री टाईम में किताबें पढ़ना, भजन सुनना, फैमिली के साथ समय बिताना और संगीत सीखना पसंद है।