Janmashtami 2025: इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हर कोई जन्मोत्सव के उस खास पल का साक्षी बनना चाहता है।
देश ही नहीं विदेश से भी भक्त यहां जन्माष्टमी के मौके पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी मथुरा दर्शन जाने के लिए प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। यहां हम आपको कम खर्च में वहां जाने से लेकर रूकने तक के विकल्प बताने जा रहे हैं। ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
जन्माष्टमी 2025 पर मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचे?
बस से करें यात्रा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आप बस से मथुरा पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आपको मथुरा के लिए सीधी बस मिल जाएगी। ये आपको मथुरा के नए बस स्टैंड पर पहुंचाएगी। वहां से आप ऑटो रिक्शा से मंदिर पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं यहां से आपको वृंदावन जाने के लिए भूतेश्वर तिराहे तक जाने के ऑटो मिल जाएंगे। वहां से नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बस सेवा भी उपलब्ध है।
ट्रेन से पहुंचे मथुरा
अगर आप रेल मार्ग से मथुरा जाना चाहते हैं तो यहां के लिए आपको ट्रेन आराम से मिल जाएगी। असुविधा से बचने के लिए रिजर्वेशन जरूर कराएं। ट्रेन आपको मथुरा जंक्शन पर उतारेगी। वहां से आप ऑटो या ई-रिक्शा लेकर भूतेश्वर तिराहे तक पहुंच सकते हैं।
मथुरा में रूकने के लिए बेस्ट जगह
धर्मशालाएं
खर्च: ₹50 से ₹200 प्रति रात्रि
ज़्यादातर धार्मिक ट्रस्टों द्वारा संचालित; साधारण लेकिन साफ-सुथरे
खासियत: कुछ मुफ़्त या कम दामों पर भोजन उपलब्ध कराते हैं।
होटल/ गेस्टहाउस
OYO, Goibibo, MakeMyTrip जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध
खर्च: ₹500 से ₹1,000 प्रति रात्रि
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: https://Janmashtami 2025 Date: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? यहां से जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त और पारण का समय