How To Reuse Old Purse: लड़कियों को अलग-अलग तरह के हैंडबैग रखने का बहुत शौक होता है। बदलते फैशन में हैंडबैग के डिजाइन्स भी चेंज होते रहते हैं। महिलाएं एक ही चीज को बहुत बार यूज करने से कतराती हैं। क्योंकि उन्हें वो पुरानी या बोरिंग लगने लगती हैं। ऐसा ही हाल हैंडबैग्स के साथ भी होता है। एक हैंडबैग को कई दिनों तक यूज करने के बाद उसे बदलने की उन्हें जरूरत महसूस होती है।

कई बार इस्तेमाल करते-करते हैंडबैग पुराने हो जाते हैं। या फिर उनकी चमक गायब हो जाती है। ऐसे में हैंडबैग को हटाने की बजाए आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पुराने हैंडबैग को डेकोर करके बिल्कुल नया लुक दे सकते हैं। इसके बाद आपका पर्स बिल्कुल नए जैसा दिखेगा।

जानें पुराने बैग को रीयूज करने का तरीका

लगातार इस्तेमाल करने के बाद कई बार हैंडबैग की बाहरी लेयर फट जाती है। इसे आप दोबारा डेकोरेट कर सकती हैं। इसे डेकोर करने के लिए आप लैस, गोटा, ऊन से बनी डिजाइन, वेलवेट, चमकीले कपड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पार्टी के लिए ऐसे करें रियूज

पुराने हैंडबैग को रियूज करके पार्टी में ले जाने लायक बनाने के लिए आप उसमें मोतियों की लड़ी लगाकर भी नया रूप दे सकती हैं। इतना ही नहीं नग से सजाया जा सकता है। पुरानी पोटली को भी आप इसकी तरह सजा सकती हैं।

पुराने बैग पर गोल रोयेंदार गेंदें या ऊनी डोरियां

हैंडबैग को फंकी लुक देने के लिए आप पोम-पोम (गोल रोयेंदार गेंदें) या फिर टैसल (ऊनी डोरियां) का यूज कर सकती हैं। ये दिखने में बिल्कुल एथिनक लगेगा। इसे आप कॉलेज से लेकर ऑफिस में कहीं भी यूज कर सकती हैं।

हैंडबैग पर लगाएं मेटल ब्रोच और पिन

हैंडबैग को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप मेटल ब्रोच और पिन का यूज कर सकती हैं। इसके कई ऑप्शन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा इमोजी पिंस से भी बैग को आप अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

फैंसी लुक देने के लिए करें ये काम

बैग को फैंसी बनाने के लिए आप विंटेज बटन और रिबन (vintage buttons and ribbon) का इस्तेमाल करें। इन्हें बड़ी आसानी से गोंद या सिलाई करके बैग पर लगाया जा सकता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पुराने से पुराना बैग को चमका देगी ये ट्रिक, जानिए लेदर हैंडबैग को साफ करने का आसान तरीका