How to heal burn fast at home: कई बार किचन में जल्दबाजी में काम करते समय गर्म तेल, भाप, आंच या किसी बर्तन से हमारा हाथ जल जाता है। इस जलन को बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि जलने पर तुरंत क्या करना चाहिए या प्रभावित जगह पर क्या लगाना चाहिए? कई बार तेल के छोंटे-मोटे छींटें अपने आप सही हो जाते हैं। लेकिन कई बार हाथ ज्यादा जल जाता है। ऐसे में आपको तुरंत कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। अगर आपके ज्यादा फफोले पड़ जाएं या त्वचा की अंदरूनी परत भी जल जाए तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर रचित सक्सेना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी।
जलने पर सबसे पहले क्या करें?
डॉक्टर ने बताया कि अगर आपका हाथ या शरीर का कोई भी हिस्सा जल गया है तो सबसे पहले ठंडे पानी से उसे साफ करें। अगर आप ज्यादा नहीं जले हैं तो प्राथमिक उपचार से काम चल जाएगा। प्रभावित पर सोफ्रामाइसिन, लिग्नोकेन और सल्फासालाजीन ट्यूब को मिक्स करके लगाएं। ये तुरंत न मिल पाने पर आप टूथपेस्ट भी लगा सकते हैं। ज्यादा जलने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
जलने पर आजमाएं ये देसी उपाय
एलोवेरा जेल
जलने पर आप जलन को कम करने और घाव होने से बचाने के लिए प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे वहां फफोले पड़ने से बचा सकते हैं।
जलने पर तुरंक लगाएं ये चीजें
जलने के बाद फफोले पड़ने से बचाने के लिए आप केले का गुदा, नारियल का तेल या फिर आलू का रस लगा सकते हैं। इससे सूजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: आचार्य बालकृष्ण ने बताया मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने का आयुर्वेदिक तरीका, अब नहीं होना पड़ेगा आपको शर्मिंदा!