Jammu Kashmir Tourist Places: जम्मू-कश्मीर को यूं ही नहीं धरता का स्वर्ग कहा जाता है। इसकी खूबसूरती के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं, जिसको देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं।
Jammu Kashmir में घूमने के लिए सबसे बेहतर जगह कौन हैं?
वैसे तो जम्मू-कश्मीर में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन इन जगहों को बहुत ही कम लोग जानते हैं। ऐसे में अगर आप भी जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की कम बजट में आप जम्मू-कश्मीर के कौन से सबसे फेमस जगह पर जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जिसमें डल झील, सोनमर्ग, करगिल, अटल सेतु, तरसर झील जैसे कई फेमस पर्यटन स्थल हैं।
श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में घूमने जाने वाले लोगों को श्रीनगर जरूर जाना चाहिए। अगर आप यहां जाएंगे तो आप फेमस डल झील को देख सकते हैं। इस झील पर ही आप विश्व प्रसिद्ध शिकारा का आनंद ले सकते हैं। इसके किनारे बने मुगल गार्डन और शालीमार बाग भी जा सकते हैं। यहां पर आप कई प्रमुख व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।
सोनमर्ग
लद्दाख के लिए प्रवेश द्वारा तौर पर पहचाना जाने वाला सोनमर्ग अपनी घुड़सवारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आप घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। अगर आप सोनमर्ग जा रहे हैं तो यहां पर झीलों, दर्रे और पर्वतों की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं। सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में से एक है, जो अपनी विरासत के लिए काफी मशहूर है। ट्रेकिंग के शौक रखने वाले पर्यटकों को यहां जरूर जाना चाहिए।
गुलमर्ग
गुलमर्ग को भी जम्मू-कश्मीर में घूमने के लिए काफी बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर आपको बर्फ की चादरें देखने को मिल जाएंगी। इसको देखना अपने आप में एक अलग अनुभव देता है। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर के हिल स्टेशनों में से एक है, जहां पर आप मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं। यहां पर देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है। मालूम हो कि गुलमर्ग में कई बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी हुई है।
पहलगाम
पहलगाम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पड़ता है, जो अपने खूबसूरत वादियों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां पर शेषनाग झील है, जिसका पानी नीले-हरे रंग का होता है। पहलगाम भी एडवेंचर और ट्रेकिंग करने वाले लोगों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां पर आप कई शानदारी मंदिरों के वास्तुकला को भी देख सकते हैं।