माउथवॉश का इस्तेमाल आज के समय में ओरल हाइजीन रूटीन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। कई लोग इसे ब्रश और फ्लॉसिंग के बाद इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग सिर्फ फ्रेशनेस के लिए माउथवॉश का यूज करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या वास्तव में माउथवॉश दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है, या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस सवाल का जवाब-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मामले को लेकर फेमस डर्माटॉलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्सपर्ट बताते हैं, माउथवॉश सांसों की दुर्गंध दूर करने और प्लाक को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन कुछ माउथवॉश आंत के गुड बैक्टीरिया को भी नष्ट कर सकते हैं। ऐसे में सही माउथवॉश चुनना जरूरी हो जाता है। इसके लिए एक्सपर्ट अल्कोहल फ्री माउथवॉश चुनने की सलाह देते हैं।
डॉ. सरीन से अलग हेल्थ लाइन की एक रिपोर्ट बताती है, अगर आपको माउथ अल्सर की समस्या रहती है या समय-समय पर मुंह में छाले हो जाते हैं, तो माउथवॉश का इस्तेमाल करने, खासकर SLS युक्त माउथवॉश का उपयोग करने से घाव बढ़ सकते हैं या वे और भी खराब हो सकते हैं।
अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, अल्कोहल युक्त माउथवॉश ड्राई माउथ की समस्या को बढ़ सकता है। इन सब से अलग माउथवॉश का इस्तेमाल करने का सबसे आम दुष्प्रभाव दांतों पर दाग लगना है। कई माउथवॉश में क्लोरहेक्सिडिन (CHX) नामक एक इंग्रेडिएंट होता है, जो दांतों पर स्टेन का कारण बन सकता है।
किसे नहीं करना चाहिए माउथवॉश का इस्तेमाल?
- अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, 6 साल से कम उम्र के बच्चों को माउथवॉश का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- अगर आपके मुंह में घाव हैं, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर है, या आप वर्तमान में कीमोथेरेपी से गुज़र रहे हैं, तो आपको माउथवॉश का उपयोग करने से बचना चाहिए।
- इन सब से अलग अलग आपको माउथवॉश के किसी भी घटक (जैसे फ़्लोमेन्थॉल, ज़ाइलिटोल या एसएलएस) से एलर्जी हुई है, तो लेबल को ध्यान से देखें।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- रिलेशनशिप में सबसे बड़ा Red Flag है Floodlighting, डेटिंग की शुरुआत में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान