पुरुषों की तरह ही कई महिलाओं के चेहरे पर भी बाल मौजूद होते हैं। वैसे तो ये इतने घने और विज़िबल नहीं होते हैं लेकिन मेकअप करने पर अधिक उभरकर सामने आने लगते हैं। ऐसे में फैशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के तरीके अपनाने लगती हैं। इनमें वैक्सिंग सबसे आम है।
दरअसल, शरीर के बाकी हिस्सों पर वैक्स करने से बाल अधिक देरी से ग्रो करते हैं, साथ ही कई मामलों में हेयर ग्रोथ कम भी होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैक्स बालों को जड़ से साफ करती है। इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए कई महिलाएं फैशियल हेयर का सफाया करने के लिए भी वैक्सिंग को बेहतर समझती हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या बॉडी के अन्य पार्ट्स की तरह ही चेहरे पर भी वैक्स करना सेफ है? आइए जानते हैं स्किन एक्सपर्ट्स से-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर बताती हैं, ‘महिला या पुरुष, किसी के लिए भी फैशियल हेयर का सफाया करने के लिए वैक्सिंग सही तरीका नहीं है। इतना ही नहीं, वैक्सिंग आपके चेहरे के लिए सबसे खराब चीजों में से एक है।’
डॉ. सरीन के मुताबिक, वैक्सिंग करने से चेहरे के बाल तो साफ हो जाते हैं लेकिन फिर इससे आपकी स्किन को एक साथ कई नुकसान झेलने पड़ते हैं। जैसे-
- चेहरे पर वैक्स करने से कई मामलों में नॉर्मल स्किन सेल्स भी वैक्स के साथ बाहर आ जाती है, जिससे जलन या लालिमा की परेशानी बढ़ जाती है।
- इस स्थिति में जब आप चेहरे पर सैलिसिलिक एसिड या रेटिनॉल जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो स्किन बर्न की समस्या बढ़ सकती है।
- चेहरे पर वैक्स करने से स्किन पर पस वाले दाने बढ़ सकते हैं, जो दिखने में तो खराब लगते ही हैं, इससे अलग इनमें दर्द का एहसास आपको परेशान कर सकता है, साथ ही ठीक होने पर ये चेहरे पर निशान छोड़ सकते हैं।
- इन सब से अलग वैक्सिंग करने से चेहरे की नाजुक त्वचा खींचती है, जिससे सूजन और एक्ने हो सकते हैं।
फिर क्या है सही तरीका?
फैशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए डॉ. सरीन लेजर हेयर रिडक्शन या शैविंग करने को सही बताती हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- क्या आलू का रस लगाने से स्किन ब्राइट हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें चेहरे पर आलू का रस लगाना चाहिए या नहीं