International Yoga Day 2025: आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। वहीं, आज के समय लोग ऑफिस में ही अधिक समय बिताते हैं, जिसके कारण वे योग या फिर कोई अन्य व्यायाम नहीं कर पाते हैं। हालांकि, अब आप ऑफिस में ही योगाभ्यास कर सकते हैं।

कई बार ऑफिस में काम के समय तनाव हो जाता है, जिसे आप चेयर योग की मदद से दूर कर सकते हैं। दरअसल, चेयर योग को आप कुर्सी पर बैठे-बैठे ही कर सकते हैं। इसमें योग को कुर्सी का सहारा लेकर किया जाता है। आप इसे ऑफिस में भी बड़े आराम से कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपने को दें बधाई

नेक रोटेशन – Neck Rolls

लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से गर्दन में अकड़न, दर्द और तनाव होने लगती है। ऐसे में नेक रोटेशन से आप राहत पा सकते हैं। इसे आप कुर्सी पर बैठे-बैठे ऑफिस में भी आराम से कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप सबसे पहले सीधी कुर्सी पर आराम से बैठें। रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और कंधे ढीले छोड़ें। अब धीरे-धीरे गर्दन को दाईं ओर घुमाएं, जैसे पीछे देखने की कोशिश कर रहे हों। फिर धीरे-धीरे गर्दन को बाईं ओर घुमाएं। अब गर्दन को गोल-गोल घुमाएं। इस तरह आपको काफी राहत मिलेगी।

आर्म स्ट्रेच- Overhead Arm Stretch

आप कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने हाथों को भी स्ट्रेच कर सकते हैं। इससे कंधों और बाजुओं की जकड़न दूर होती है। सीधे बैठकर एक हाथ को ऊपर उठाएं और दूसरे हाथ से कोहनी को पकड़कर हल्के से खींचें। कुछ सेकंड होल्ड करें और फिर बदलें। इस एक्सरसाइज से हाथों की जकड़न दूर होती है।

एंकल सर्कल्स – Ankle Circles

एंकल सर्कल्स के लिए आप सबसे पहले एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं और टखने को गोल-गोल घुमाएं। इसे दोनों पैरों के लिए दोहराएं। इससे पैरों की जकड़न और सूजन में राहत मिलती है। इसे करने से थकान और तनाव दूर होगा।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।