International Yoga Day 2024: योग पूरे शरीर को हील करने की क्षमता रखता है। ये न सिर्फ आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि ये आपको शारीरिक रूप से भी हेल्दी रखने में मदद करता है। पर किसी भी चीज को करने का एक सही तरीका होता है जैसे कि योग से पहले कब पानी पिएं, योग के बाद कब पानी पिएं और फिर योग करने के बाद आपकी क्या डाइट होनी चाहिए। इससे आपके बॉडी को योग का पूरी तरह से फायदा मिल पाता है और पाचन क्रिया भी प्रभावित नहीं होती है। तो आइए, जानते हैं योग से जुड़ी इन्हीं चीजों को विस्तार से।
योगा करने के कितनी देर बाद पानी पिएं?
योग करने के बाद 30 मिनट तक न नहाएं, न पानी पिएं और न ही खाना खाएं। इस लिहाज से आपको समझ लेना चाहिए कि योग करने के लगभग 30 मिनट तक पानी न पिएं। इससे आपकी सेहत सही रहती है और शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा योग करने के तुरंत बाद पानी पीने से वात-पित्त और कफ की समस्या हो सकती है। साथ ही आपको सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है जिससे आपको लंबे समय जुकाम रह सकता है। तो इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए योग के 30 मिनट बाद ही पानी पिएं।
योग के बाद कैसी हो आपकी डाइट-After yoga diet
योगा करने के बाद, फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ कम से कम आधा लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप इन चीजों को खा सकते हैं। जैसे कि
-सोया, अंकुरित अनाज जैसे मूंग और चना
-फल या फिर ग्रीन स्मूदी।
-केले, बादाम और उबली हुई सब्जियां।
-दलिया खाएं
-घर का बना नाश्ता जैसे इडली, पोहा और उपमा आदि खाएं।
इसके बाद दोपहर के लंच में आप दाल, चावल, दही और खिचड़ी लें। इसके अलावा आप एक सेब खा सकते हैं जो कि मीठे क्रेविंग को कम करने में मदद करता है। आप कच्चा पनीर भी खा सकते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होता है और आपको योग करने के बाद एनर्जी देता है। इसके अलावा ये योग के बाद शरीर की हीलिंग में भी मदद करता है और मासंपेशियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। तो, योग के बाद डाइट में इन चीजों का ध्यान रखें।