हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका इतिहास एक दशक से भी पुराना है। महिला दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करना है जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बूते लोहा मनवाया और सकारात्मक बदलाव लाईं। साथ ही इस बहाने मौजूदा समय में महिलाओं की दिशा और दशा पर चिंतन-मनन करना है।
इन दिनों महिलाएं धरती से लेकर आकाश तक आपना लोहा मनवा रही हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को वो सम्मान नहीं मिला जिसकी वो सही मायने में हकदार हैं। पितृसतात्मक समाज में उन्हें तमाम परेशानियां उठानी पड़ती हैं, लेकिन मुश्किलों को पछाड़कर वो आगे बढ़ रही हैं।
महिला दिवस के मौके पर आप ऐसी ही तमाम महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और दुनिया को बेहतर बनाने में दिये गए उनके योगदान को याद कर सकते हैं। अपने इर्दगिर्द और जिंदगी में अहम स्थान रखने वालीं महिलाओं को खास मैसेजेज, कोट्स आदि के जरिये बधाई और शुभकामना भी दे सकते हैं।
इन कोट्स के जरिये दे सकते हैं बधाई:
- मैं किसी समुदाय की प्रगति उस समुदाय की महिलाओं की प्रगति से मापता हूं – डॉ. भीमराव अंबेडकर
- एक आदमी को पढ़ाओगे तो एक व्यक्ति शिक्षित होगा, लेकिन एक स्त्री को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा- महात्मा गांधी
- हम प्राचीन भारत की नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तिकरण कर सकते हैं- स्वामी विवेकानंद
- महिलाएं समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं- चेर

वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति है एक नारी
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बेटी, बहु कभी मां बनकर
सबके ही सुख-दुख को सहकर
अपने सब फर्ज़ निभाती है
तभी तो वो नारी कहलाती है
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर दुख दर्द सहकर वो मुस्कुराती है,
पत्थर की दीवारों को औरह ही घर बनाती है।
सभ्यता का युग तब आएगा
जब औरत की मर्ज़ी के बिना
कोई औरत को हाथ नहीं लगाएगा।