साल 2018 में हम 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, भारतीयों में उत्साह का माहौल है। 15 अगस्त, साल 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकुमत से जंग जीतकर आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता दिवस को स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए कुर्बानी करने वाले सैनिकों के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है, सभी उत्साह और देश भक्ति की भावना में डूबे रहते हैं। 15 अगस्त को भारत सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को सम्मान भी दिया जाता है।
वहीं इस आजादी दिवस के मौके पर हर कोई अपने-अपने तरीके से करीबियों को बधाई देता है। सोशल मीडिया तिरंगे झंडे के रंग में रंगा नजर आता है। आप भी इन खास मैसेजेज और स्टेटस के जरिए दूसरों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं-
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
जय हिंद
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें!
Independence Day Songs 2018: बॉलीवुड के इन गानों को सुन सेलिब्रेट करें स्वतंत्रता दिवस
मुकम्मल है इबादत और मैं वतन ईमान रखता हूं,
वतन के शान की खातिर हथेली पे जान रखता हूं !!
क्यों पढ़ते हो मेरी आंखों में नक्शा किसी और का ,
देशभक्त हूं, दिल में हिंदुस्तान रखता हूँ !!
हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, जय हिन्द, जय भारत
इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,
लहू लेकर की है जिसकी हिफ़ाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को दिल में हमेशा बसाए रखना।
जय हिंद
चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुसाशन का डंडा फिर घूमाते हैं,
सुनहरा रंग है स्वतंत्रता दिवस का,
शहीदों के लहू से ऐसे शहीदों को हम सब सिर झुकाते हैं।
Happy Independence Day
आया स्वतंत्रता दिवस महान
हर चहरे पर है मुस्कान
खुली हवा है खुला आकाश,
देश खड़ा है सीना तान।
Happy Independence Day 2018
भूल न जाना भारत मां के सपूतों का बलिदान,
इस दिन के लिए जो हुए थे हंसकर कुर्बान,
आज़ादी की ये खुशियां मनाकर लो ये शपथ
कि बनाएंगे देश भारत को और भी महान…
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।