Independence Day Outfit Ideas: 15 अगस्त पर अक्सर ऑफिस या सोसाइटी फंक्शन के लिए आपको तैयार होकर जाना होता है जिसकी थीम होती है ट्रायकलर ऑउटफिट। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि हम क्या पहनकर जाएं और कैसे तैयार हों। कई बार हमारे पास कपड़े खरीदने का समय भी नहीं होता। ऐसी स्थिति में आप अपनी व्हाइट शर्ट और कुर्ती के इस्तेमाल से भी 15 अगस्त के लिए तैयार हो सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Happy Independence Day 15 August 2024 Wishes, Images, Quotes, Status, Shayari, Message: Download and Send

सफेद शर्ट और कुर्ती के साथ करें ये कमाल-Tri colors fashion styles

सफेद शर्ट पर लगाएं तिरंगा बैच

अगर आप उन लोगों में हैं जिनके पास 15 अगस्त पर पहनने के लिए कुछ खास नहीं है तो आप बस अपना व्हाउट शर्ट पहन लें और फिर इस पर तिरंगे वाला बैच लगा लें। ये पुरुष, महिला, लड़का हो या लड़की सब पर अच्छा दिखता है।

सफेद शर्ट पर पहनें ऑरेंज या ग्रीन सदरी

अगर आप सफेद शर्ट के साथ पैंट पहन रहे हैं तो इसके ऊपर से बस ऑरेंज या ग्रीन सदरी पहन लें। इससे आपका लुक तो कंप्लीट होगा कि बल्कि आप इसमें हैंडसम भी लगेंगे। तो बस एक सदरी खरीद लें और इस मौके पर हैंडसम दिखें।

सफेद कुर्ता और जीन्स पहनें

सफेद कुर्ता और जीन्स दोनों ही बेहद सिंपल लगने के साथ सुंदर नजर आते हैं। यहां तक कि आप टी शर्ट भी पहन सकते हैं। तो अपनी ब्लू जीन्स निकालें और फिर उस पर सफेद कुर्ता पहनकर पहुंच जाएं। अगर आपको ज्यादा कुछ करना है कि तो एक तिरंगा बैच पहन लें।

गले में डालें ऑरेंज या ग्रीन दुपट्टा

अगर आप कुछ और भी व्हाइट में पहन रही हैं तो बस गले में एक ऑरेंज दुपट्टा डाल लें। इससे आपका लुक अपने आप कंप्लीट नजर आएगा। इसके अलावा आप सफेद कुर्ती के साथ ग्रीन कलर का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह आप इस मौके पर खूबसूरत नजर आएंगे। तो ट्राई कलर आउटफिट का स्ट्रेस न लें और इन टिप्स की मदद से 15 अगस्त के लिए तैयार हो जाएं।