Independence Day 2024 Rangoli Designs Images, Pics, Photos: 15 अगस्त को दिन है जब हमारा देश आजाद हुआ था। इस साल हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और इस अवसर पर हर कोई अपने घर और ऑफिस को खूबसूरती सजाता है। लोग तिरंगे के रंग के कपड़े पहनकर आते हैं तो देशभक्ति से जुड़ी पंक्तियां और झंडे अपने डेस्क पर लगाते हैं। इस सजावट के बीच लोग अपने घरों और ऑफिस के आगे रंगोली भी बनाते हैं। तो इस बार, इस खास मौके पर आप ये रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

Happy Independence Day 15 August 2024 Wishes, Images, Quotes, Status, Shayari, Message: Download and Send

स्वतंत्रता दिवस के रंगोली डिजाइन्स-Independence Day 2024 Rangoli Designs

तीन रंगों की सुंदर रंगोली

15 अगस्त तीन रंगों का दिन है। यानी केसरिया, हरा और सफेद। तो इन 3 रंगों से आप रंगोली बना सकते हैं । आप इसमें कई तरह के डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं। इसे आप चूड़ियों और फूलों से भी बना सकते हैं।

केसरिया रंगोली

केसरिया रंगोली आप इस दिन बना सकते हैं। इसके साथ आप सफेद, हरा और नीले रंग का इस्तेमाल करके भी कुछ डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं। आप इसमें तरह-तरह के फूल और सफेद चावल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी रंगोली

आप अमर जवान ज्योति की रंगोली बना सकते हैं या फिर एक राइफल के साथ ऑर्मी कैप लगाकर 15 अगस्त की बधाई दे सकते हैं। इस तरह से आप स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए रंगोली बना सकते हैं।

कमल के फूल वाली रंगोली

15 अगस्त पर आप कमल के फूल वाली रंगोली भी बना सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें तरह-तरह के डिजाइन्स बना सकते हैं। इसके अलावा आप गेंदे के फूल की रंगोली भी बना सकते हैं जो कि बेहद सुंदर लगती है।

मोर की रंगोली

मोर पंख की रंगोली इस मौके पर खूबसूरत लगती है। आप इसमें 15 अगस्त की बधाई लिख सकते हैं और अलग-अलग रंगों से इसे कंप्लीट कर सकते हैं। तो इस 15 अगस्त ऑफिस के बाहर या कहें कि घर पर भी आप खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं और डिजाइन से आइडियाज ले सकते हैं।