Morning Yoga: योगा शरीर को स्वस्थ करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। यह मांसपेशियों को लचीला और मजबूत बनाता है। योगासन करने से शरीर का रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इससे हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। वहीं, भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग मानसिक परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में प्राणायाम और ध्यान उनके लिए काफी लाभदायक हो सकता है इससे मानसिक शांति और ऊर्जा मिलती है।
वजन को नियंत्रित करता है योग
मालूम हो कि हर रोज योगाभ्यास करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। योग शरीर को अंदर से भी स्वस्थ और मजबूत बनाता है। यह हेल्थ के साथ-साथ शरीर के फिटनेस को भी बेहतर करने में मदद करता है। यह एक पारंपरिक विज्ञान है, जिससे शरीर का आसानी से ख्याल रखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए तीन आसान योगासन के बारे में बताएंगे, जिसको आप अपने घर पर भी आसानी से कर सकते हैं।
घर पर करें ये तीन योगासन
कैसे करें सूर्य नमस्कार?
सूर्य नमस्कार को घर पर आसानी से किया जा सकता है। यह 12 आसनों का एक क्रम है।
- नमस्कार मुद्रा/प्रणामासन- इसमें सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को जोड़ लें।
- हस्त उत्तानासन आसन- इस आसन में अब आप दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
- पादहस्तासन- पादहस्तासन में सांसों को छोड़ते हुए झुक कर अपने पैरों को छूएं।
- अश्व संचालनासन- इस आसन में अपने दाहिने पैर को पीछे ले और बाएं पैर को आगे ले आएं।
- दंडासन- इस आसन को प्लैंग पोज भी कहा जाता है। इसमें दोनों पैरों को पीछे लें और प्लैंक करें।
- अष्टांग नमस्कार- अब आप अष्टांग नमस्कार करें। इसमें अपने घुटने, छाती और ठोड़ी को जमीन पर टिकाएं।
- भुजंगासन- अब छाती को उठाकर कोबरा मुद्रा बनाएं।
- पर्वतासन- इस पोज में आप अपने शरीर के बीच वाले हिस्से को ऊपर उठाएं। यानी इस पोज में शरीर को उल्टे वी के कारण का बनाएं।
- अश्व संचालनासन- अब आप इस पोज में बायां पैर पीछे करें और दायां पैर आगे करें।
- पादहस्तासन- आप अब इसमें झुक कर अपने पैर को छूएं।
- हस्त उत्तानासन- इस आसन में सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
- प्रणामासन- सूर्य नमस्कार का आखिरी आसन प्रणामासन है, जो वापस नमस्कार मुद्रा में आएं।

भुजंगासन-वृक्षासन से भी मिलती है मानसिक शांति
अगर आप सूर्य नमस्कार नहीं कर पा रहें हैं तो आप भुजंगासन या फिर वृक्षासन भी कर सकते हैं। दरअसल, भुजंगासन रीढ़ को मजबूत करता है और शरीर को ऊर्जा देता है। वहीं, वृक्षासन मानसिक शांति और संतुलन के लिए काफी बेस्ट होता है।
अगर आप घर पर ही मॉइस्चराइजर बनाना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर बनाने की विधि को देख सकते हैं।