Pregnancy Stretch Marks Remedies: प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। पैरों में सूजन और दर्द, उल्टी और मिचली, प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ आम समस्याओं में से हैं। इसके अलावा कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स भी हो जाते हैं। अचानक वजन बढ़ना, शरीर में हार्मोनल बदलाव होना या फिर अचानक से फैट कम होने के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रेच मार्क्स होने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। कई एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि इन तरीकों की मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में-
हल्दी और चंदन: जैसे स्किन के निखार और कोमलता को बनाए रखने के लिए हल्दी और चंदन फायदेमंद होता है, वैसे ही स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए भी यह उपाय कारगर होता है। हल्दी और चंदन में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर उसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें।
विटामिन-ई ऑयल: विटामिन-ई में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कम से कम 15-20 मिनट विटामिन-ई ऑयल से प्रभावित हिस्से पर मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।
नींबू का रस: नींबू के रस में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर होता है। नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
कॉफी और एलोवेरा: कॉफी और एलोवेरा में मौजूद तत्व स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, साथ ही स्किन को भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। 1 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच एलोवेरा मिलाएं और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें। अब हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।