बाल हमारी पर्सनेलिटी में चार चांद लगाते हैं। महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने में बाल बेहद जरूरी हैं। बाल ही तो पूरे व्यक्तित्व की खूबसूरती को निखारते हैं। यही कारण है कि महिलाएं बालों की खूबसूरती के लिए सब कुछ करने को तैयार रहती हैं। ज्यादातर महिलाएं बालों में तरह तरह के केमिकल बेस प्रोडक्ट का तो इस्तेमाल करती हैं जिसका असर उनके बालों पर पड़ता है।

ज्यादा कंडीशनर, शैंपू और तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट हेयर फॉल का कारण बनते हैं। अगर बालों को लगातार गिरने से रोका नहीं जाए तो सिर पर बाल बेहद कम होने लगते हैं। अब सवाल ये उठता है कि बाल आखिर तेजी से कम क्यो होते हैं। आइए जानते हैं कि बाल कम होने का कारण क्या है।

बाल गिरने का कारण:

हमें सबसे पहले यह जानना चाहिए कि बाल गिरते क्यों हैं? यूं तो बालों के गिरने का कई चीजों से संबंध हैं, जैसे कि अगर परिवार में माता-पिता, नाना-नानी को बाल गिरने की समस्या है तो आपको भी यह परेशानी हो सकती है। दूसरी तरफ आपका खान-पान बालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। दरअसल, बालों तक खून का पहुंचना बहुत जरूरी है। इस खून में ऑक्सीजन रहता है जो बालों तक पहुंचाता है।

विटामिन बी 12 रेड ब्लड सेल्स बनाता है जो आरबीसी को हेयर फॉलिक्लस तक पहुंचाता है। अगर हेयर फॉलिकल्स तक ये रेड ब्लड सेल्स पहुंचते हैं तो नए बाल बनते रहते हैं और पुराने बालों को पोषण भी मिलता रहता है। यदि आपमें विटामिन बी 12 की कमी है तो हेयर फॉलिकल्स तक आरबीसी नहीं पहुंचेंगे यानी नए बाल नहीं बनेंगे और पुराने का पोषण भी नहीं होगा।

यही कारण है बालों का गिरना बदस्तूर जारी रहेगा। यही समय है जब आपको सतर्क होना पड़ेगा और इसके निदान के लिए विटामिन बी 12 का सेवन करना पड़ेगा। विटामिन बी 12 की कमी से सिर्फ बालों की समस्या ही पैदा नहीं होगी बल्कि शरीर में कई और जटिलताएं भी आ सकती हैं।

बॉडी को कैसे मिलेगा विटामिन बी-12:

शरीर में विटामिन बी12 अपने आप नहीं बनता है इसके लिए आपको पोषक तत्वों का सेवन करना होगा। ब्रिटिश जर्नल ऑर नर्सिंग में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक 1000 मरीजों में जिनमें विटामिन बी 12 की कमी थी, उनमें से 30 प्रतिशत को बाल गिरने की समस्या थी। यही कारण है अगर बालों के गिरने की समस्या है तो तुरंत शरीर में विटामिन बी 12 की पूर्ति करें।

ये फूड करेंगे विटामिन बी-12 की पूर्ती

विटामिन बी 12 को प्राप्त करने के लिए कई चीजों का सेवन कर सकते हैं। यदि आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आप मोटे अनाज को अंकुरित कर रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मटन की किडनी और लीवर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 मिलता है। इसके अलावा अंडा, टूना मछली, ट्रॉट मछली, सार्डिन मछली में विटामिन बी 12 खूब मिलता है। आप केमिस्ट की दुकान में विटामिन बी 12 का सप्लीमेंट भी खरीद सकते हैं।