World Sleep Day 2020: प्रेग्नेंसी के दौरान हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। कोई भी लापरवाही बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक, हर चीज का ध्यान रखना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान नींद की भी भूमिका अहम होती है। यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगी तो इसका बुरा प्रभाव आपके बच्चे पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कितने देर की नींद आपके लिए जरूरी है, ताकि आपका और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहे।
गर्भावस्था के दौरान कितने घंटे की नींद जरूरी है: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अधिक थकावट महसूस होती है जिसके कारण नींद भी प्रभावित होती है। लेकिन ऐसा करना गलत है। पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान कम से कम 8-10 घंटे की नींद जरूर लें। ऐसा करना ना सिर्फ आपकी थकावट को कम करेगा, बल्कि और भी कई स्वास्थ्य लाभ देगा, साथ ही आपका बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।
दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान बायोलॉजिकल बदलाव के चलते महिलाओं की नींद भी प्रभावित होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 78 फीसदी गर्भवती महिलाओं में नींद की समस्या देखी जाती है। इससे बच्चे का विकास भी प्रभावित हो सकता है। अगर गर्भावस्था की शुरुआत में ही नींद से जुड़ी बातों पर ध्यान दिया जाए तो महिला और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
शोध के अनुसार, जिन गर्भवती महिलाओं की नींद प्रभावित होती है उनकी नॉर्मल डिलीवरी की संभावना कम हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान, बेहतर और पर्याप्त नींद की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि इस दौरान प्रोजेस्टेरोन नामक हॉर्मोन का सिक्रीशन बढ़ जाता है जो थकावट का कारण बनता है और जिसके कारण नींद की समस्या भी होने लगती है। गर्भावस्था के दौरान अच्छी नींद महत्वपूर्ण होती है, न केवल शारीरिक रूप के लिए बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप के लिए भी। एक अच्छी नींद बच्चे के जन्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और
गर्भावस्था के दौरान तनाव को कम करती है।