How to Eat Almonds: हम सभी जानते हैं कि बादाम में बहुत अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। बादाम का सेवन हेल्दी स्नैक के रूप में भी किया जाता है। इनमें प्रोटीन, विटामिन ई, डाइट्री फाइबर और मोनोअनसेचुरेटेड फैट होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक है। बादाम का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। हम सभी को बादाम खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। जिस तरह से हम बादाम खाते हैं वह उसके पौष्टिक मूल्य को कई गुना बढ़ा देता है। बहुत से लोग भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं जबकि अन्य लोग उन्हें भूनते हैं। बादाम के सेवन के सही तरीके पर चर्चा करें।
बादाम को छिलके के साथ या छिलके के बिना खाना:
आप सोच रहे होंगे कि क्या छिलके वाले बादाम या बिना छिलका वाला बादाम खाना चाहिए? ज्यादातर लोग छिलके वाले बादाम को भिगोकर खाते हैं। छिलके वाले बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह शरीर के लिए अधिक स्वस्थ और लाभकारी होता है। बादाम के छिलकों में पॉलीफेनॉल होता है जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है।
भुने हुए बादाम खाएं:
बहुत से लोग सोचते हैं कि बादाम भूनने से बादाम के पोषण तत्व कम हो जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है। बादाम को भूनने से बादाम में पानी की मात्रा कम हो जाती है और उनका पोषण मूल्य बढ़ जाता है। इस प्रकार, आप बादाम को भुनकर भी उन्हें खा सकते हैं।
बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है:
जिस तरह से भी आप बादाम खाते हैं आपको उसके लाभ मिल सकते हैं। आप भिगो कर या बिना भिगोए भी खा सकते हैं। बादाम की मात्रा का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। रोजाना आप एक मुट्ठी बादाम को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
रोज बादाम क्यों जरूरी होता है:
रोजाना बादाम खाना बेहद जरूरी होता है। बादाम हमारे शरीर में लिपोप्रोटीन के स्तर को कम करता है जो एक बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। बादाम दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी रोज बादाम खाना जरूरी होता है। इतना ही नहीं, बादाम हमारे बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदमंद होता है।
(और Health News पढ़ें)