हमारे शरीर पर जरा सा कट लगने या जलने पर हमें तेज दर्द होने लगता है। हालांकि, बाल और नाखूनों के कटने या जलने पर किसी तरह के दर्द का अहसास नहीं होता है। क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? हम चाहे कितनी बार भी अपने नाखून या बाल क्यों ना काट लें, दर्द नहीं होता है। अब अगर आप भी इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर हमारे नाखून और बाल शरीर के बाकि अंगों से किस तरह अलग हैं।
नाखून-बाल काटने पर क्यों नहीं होता दर्द?
इसके पीछे की वजह है इनमें पाई जाने वाली मृत कोशिकाएं यानी डेड सेल्स। नाखून और बाल, दोनों में ही डेड सेल्स पाए जाते हैं। यही कारण है कि इन्हें काटने पर किसी तरह के दर्द का अहसास नहीं होता। हालांकि, नाखूनों पर यह बात पूरी तरह से लागू नहीं होती है।
आपने देखा होगा कि हम बड़े नाखून तो बड़ी आसानी से काट लेते हैं, लेकिन स्किन से सटे नाखूनों को नहीं काट पाते हैं। इसके पीछे भी खास वजह है, आइए जानते हैं क्या?
क्या है वजह?
बता दें कि नाखूनों में किरेटिन पाया जाता है जोकि एक तरह का निर्जीव प्रोटीन है। हालांकि, त्वचा से सटे नाखूनों में किरेटिन की जगह जीवित कोशिकाएं ले लेती हैं। इसी के चलते जब हम स्किन से सटे नाखूनों को काटते हैं, तो हमें उसमें तेज दर्द होने लगता है। जबकि बाल जड़ से लेकर नीचे तक, पूरी तरह से डेड सेल्स के बने होते हैं इसलिए इन्हें कितना भी काटा जाए दर्द नहीं होता है।
FAQs
नाखून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
जैसा कि ऊपर बताया गया है, नाखून में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में प्रोटीन नाखूनों को बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है। पतले और कमजोर नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए आप प्रोटीन युक्त चीजें जैसे संतरा, दही, दाल, अंडे का सेवन कर सकते हैं।
सालभर में कितने बढ़ जाते हैं नाखून?
खबरों की मानें तो नाखून हर साल लगभग दो इंच तक बढ़ते हैं।