How to wash dishes in winter: बर्तन धोना और खाना बनाना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। सर्दी के मौसम में तो बर्तन धोने और खाना बनाने में और भी काफी परेशानी होती है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जाती है टंकी का पानी और भी ठंडा हो जाता है। कई बार पानी इतने ठंडे होते हैं कि बर्तन धोने का बिल्कुल ही मन नहीं करता है।

सर्दियों में बर्तन कैसे धोएं?

सर्दी के मौसम में घर की महिलाओं को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार बर्तन का अंबार लगने पर सिर्फ यह सोचकर ही हाथ कांपने लगते हैं कि इतने ठंड में बर्तन कैसे धूलेगा। ऐसे में हम आपको सर्दी के मौसम में बर्तन धोने के आसान टिप्स के बारे में बताएंगे। इस ट्रिक को अपनाकर आप आसानी से अपने बर्तन को धूल सकते हैं।

सर्दी में आसानी से बर्तन कैसे साफ करें?

सर्दी के मौसम में बर्तन को धोने के लिए आप गर्म पानी का उपयोग कर सकते हैं। आप पानी को गर्म करने के लिए गैस-चूल्हे का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अगर आपके घर गीजर लगा हो तो आप वहां से पानी के ले सकते हैं और इसमें हल्का ठंडा पानी मिला कर आसानी से बर्तन को धूल सकते हैं। गर्म पानी से बर्तन को धोने से तेल वाला बर्तन भी आसानी से साफ हो जाएगा।

एक घंटा पहले बर्तन को पानी से भिगोए

बर्तन को साफ करने से पहले आप इसको पानी में भिगोकर रख दें। बर्तन को पानी में भिगोते समय पानी में हल्का डिशवॉशिंग लिक्विड, बेकिंग सोडा या फिर सिरका मिलाकर रख दें। ध्यान रखें कि पानी में बर्तन को पूरी तरह भिगोए। इससे बर्तन की चिकनाई और दाग नरम हो जाएंगे, जिसको धोने में काफी आसानी होगी।

सर्दी में पहने ग्लव्स

सर्दी के मौसम में ग्लव्स पहनकर बर्तन धोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे बर्तन धोना काफी आसान होता है और इसके उपयोग से हाथ में ठंडी भी नहीं लगती है। ये ग्लव्स इतने अच्छे होते हैं कि बर्तन से लगकर जल्दी खराब भी नहीं होता है। इसको आप मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं।