हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन सुंदर और साफ दिखे। हालांकि, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, धूप और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे, टैनिंग और पिग्मेंटेशन की समस्या आम हो गई है। वहीं, चेहरे के इन दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कई लोग केमिकल वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं।

ऐसे में आप अपने चेहरे के इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए कच्चे आलू का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, कच्चा आलू स्किन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

चेहरे पर कच्चा आलू लगाने के फायदे

चेहरे पर कच्चा आलू लगाने के कई फायदे होते हैं। कच्चे आलू का रस लगाने से यह त्वचा की गहराई तक जाकर दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। आलू का रस स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को भी दूर करता है, जिससे स्किन के पोर्स साफ हो जाते हैं। इसके उपयोग से चेहरा फ्रेश बना रहता है।

चेहरे पर कैसे लगाएं आलू का रस?

चेहरे पर आप कच्चे आलू के रस को सीधे लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें। इस रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। करीब 10–15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

चेहरे पर लगाएं आलू और नींबू का पैक

आप चेहरे पर आलू और नींबू के फेस पैक को भी लगा सकते हैं। इसके लिए कच्चे आलू का रस निकालें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। नियमित उपयोग से डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन को हल्का किया जा सकता है।

चेहरे पर लगाएं आलू और शहद का फेस पैक

आप चेहरे पर आलू और शहद से बना फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए आलू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और स्किन ग्लो करती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।