Dark Circles Home Remedy: नींद की कमी, तनाव, गलत खानपान और अधिक स्क्रीन टाइम के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। आंखों के नीचे होने वाले कालेपन को दूर करने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। हालांकि, ये केमिकल वाले होने के कारण कई बार स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप आलू की मदद से इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने के लिए आलू एक असरदार और सबसे सस्ता विकल्प है।
डार्क सर्कल्स के लिए आलू का उपयोग
डार्क सर्कल्स के लिए आलू काफी लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंजाइम्स त्वचा के पिग्मेंटेशन को कम करने में काफी मदद करते हैं। इसे लगाने से आंखों के नीचे की डेड स्किन भी हट जाती है। यह त्वचा की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। आलू लगाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
चेहरे पर कैसे करें आलू का उपयोग?
चेहरे पर लगाएं आलू का रस
आप चेहरे पर आलू के रस को भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आलू को मिक्सर में पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 10 मिनट तक इसे लगाने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। आप इसे हफ्ते में दो दिन लगा सकते हैं।
34 से 28 की हो जाएगी आपकी कमर, बस हर रोज करें ये 5 योगासन; कुछ ही दिनों में मिलेगा बेहतर रिजल्ट!
आलू स्लाइस का करें उपयोग
आलू स्लाइस का भी उपयोग आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आलू को पतले-पतले स्लाइस में काट लें और कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। अब इन्हें आंखों के नीचे करीब 10 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी ही, साथ ही साथ डार्क सर्कल्स भी कम हो जाएंगे।
फटी एड़ियों का रामबाण इलाज है फिटकरी, इस तरह करें उपयोग; कोमल और सुंदर हो जाएंगे पैर
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।