Pyaj ka ras kaise lagaye: आजकल हर दूसरा इंसान बाल झड़ने या टूटने से परेशान है। कभी-कभी तो ये समस्या बढ़कर गंजापन का रूप ले लेती है। ऐसे में लोग बालों को बचाने के लिए तरह-तरह की चीजों को खाते-लगाते हैं। यूं तो बाजार में आजकर हेयर ट्रीटमेंट के लिए हजारों प्रॉडक्ट हैं। कई बार लोग प्राकृतिक चीजों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। बालों के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद बताया जाता है।
यह कोई चमत्कारी इलाज तो नहीं है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इससे लोगों को लंबे और घने बाल पाने में मदद मिली है। ऐसे में लोगों के मन में इसके लेकर कई प्रश्न रहते हैं कि क्या रात भर बालों पर प्याज का रस लगाकर छोड़ सकते हैं या क्या प्याज का तेल गंजापन ठीक कर सकता है? बालों को झड़ने से रोकने के लिए कैसे लगाएं प्याज का रस या प्याज के रस में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? आइए जानें इसके बारे में।
प्याज का रस बालों के लिए क्यों है फायदेमंद?
प्याज के रस में सल्फर भरपूर मात्रा में होता है। यह सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इतना ही नहीं बालों के रोमों को सहारा देता है। इससे बालों के दोबारा उगने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही समय के साथ बाल मजबूत होने लगते हैं। प्याज का रस सिर की त्वचा के संक्रमण और सूजन से निपटने में भी मदद करता है।
क्या प्याज का तेल गंजापन ठीक कर सकता है?
एडवांस्ड हेयर स्टूडियो इंडिया के विशेषज्ञों के मुताबिक प्याज के रस में सल्फर होता है। इसका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत, घने और चमकदार होते हैं। प्याज का रस बालों को झड़ने से रोक सकता है। इसके साथ ही नए बालों के विकास को भी प्रोत्साहित कर सकता है। सल्फर केराटिन में पाया जाने वाला प्रमुख तत्व है। इसलिए यह कैल्शियम और फास्फोरस के बाद मानव शरीर में पाया जाने वाला तीसरा सबसे प्रचुर खनिज है।
क्या रात भर बालों पर प्याज का रस लगाकर छोड़ सकते हैं ?
बेहतरीन परिणामों के लिए आप ताजे प्याज से निकाले रस को कुछ घंटों के लिए बालों में लगाएं। यह सही से असर करे इसके लिए खोपड़ी द्वारा अच्छी तरह से अवशोषित किया जाना चाहिए। इसलिए आप प्याज के रस को अपने स्कैल्प पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें।
प्याज के रस में क्या मिलाकर लगाएं?
प्याज के रस में आप नारियल तेल, शहद, सेब का सिरके, एलोवेरा आदि मिलाकर लगा सकते हैं। इन चीजों को मिलाकर लगाने से आपके बाल मजबूत होंगे। इनका काम है सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधी गुणों की कमी के कारण होने वाले बालों के झड़ने को रोकना। सर्वोत्तम परिणामों के लिए हर बार ताज़ा रस का उपयोग करें। हमेशा लाल प्याज चुनें, जिसमें आमतौर पर सल्फर की मात्रा अधिक होती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसे ज़्यादा देर तक न लगा रहने दें।
नोट: यह समझना ज़रूरी है कि बालों के लिए प्याज का रस भले ही फायदेमंद लगे, लेकिन सिर्फ इसका इस्तेमाल करने से गंजापन दूर नहीं होता है। न ही उन जगहों पर बाल उगेंगे जहां बालों के रोम निष्क्रिय हो चुके हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
