Garlic water benefits: प्रकृति ने हमें ऐसा बहुत कुछ दिया है जो कि हमारे शरीर की कई समस्याओं को हल कर सकता है। जैसे कि लहसुन। ये एक ऐसा हर्ब है जिसमें एलिसिन (allicin) होता है, जिसमें रोगाणुरोधी और सूजन-रोधी प्रभाव होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फैट कम करने के साथ स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो इन तमाम फायदे के लिए आपको लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए जो कि वेट लॉस में तेजी से मददगार है।

लहसुन का पानी कैसे बनाते हैं-How to prepare garlic water

लहसुन का पानी तैयार करने के लिए पहले तो दो लहसुन को कूचकर एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी में थोड़ा नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं। सबको उबालकर छान लें और फिर ऊपर से नींबू का रस और शहद मिलाएं। फिर इसका सेवन करें।

लहसुन का पानी पीने के फायदे-Garlic water benefits in hindi

शरीर डिटॉक्स कर सकता है लहसुन का पानी

लहसुन का पानी शरीर की गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद कर सकता है। इसकी वजह से होता ये है कि मल के साथ शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है, पेट साफ हो जाता है और फिर बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है।

एक्ने और दाने कम करने में मददगार

लहसुन एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जिसकी वजह से शरीर में बैक्टीरियल ग्रोथ में कमी आती है। इससे होता ये है कि शरीर में एक्ने और दाने नहीं होते, खून साफ होता है और त्वचा नेचुरली अंदर से ग्लो करती है।

वेट लॉस में मददगार

वजन घटाने में लहसुन का पानी कई प्रकार से मददगार है। ये आपके पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने के साथ आंतों को साफ करने में मददगार है। इतना ही नहीं सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से फैट बर्न करने में मदद मिलती है जिससे वेट लॉस में आसानी होती है। तो इन तमाम प्रकार से लहसुन का पानी सेहत के लिए फायदेमंद है।