डैंड्रफ के लिए सेब का सिरका: डैंड्रफ की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। बार-बार ये लौटकर चला आता है। डैंड्रफ होने की एक बड़ी वजह से नमी और स्कैल्प पर गंदगी का जमा हो जाना। ऐसी स्थिति में आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि बालों के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। पर सेब का सिरका इतना सेंसिटिव होता है जिसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन को नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि सेब का सिरका बालों में कैसे लगाएं।

सेब का सिरका बालों में कैसे लगाएं-How to use apple cider vinegar for dandruff

सेब का सिरका बालों में लगाने का तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको करना ये है कि
-1 ढक्कन सेब के सिरके में आधा ढक्कन पानी मिला लें।
-फिर रुई की मदद से स्कैल्प में इसे लगाएं।
-इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अच्छी तरह से धो लें। सप्ताह में केवल एक बार ही प्रयोग करें।

शैंपू में मिलाकर लगाएं सेब का सिरका-ACV with Shampoo

शैंपू में सेब का सिरका मिलाकर बालों में लगाएं। पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। इससे स्कैल्प की सफाई हो जाती है और फिर डैंड्रफ में कमी आती है।

सेब का सिरका डैंड्रफ के लिए कैसे फायदेमंद है-Benefits of ACV for dandruff

एप्पल साइडर सिरका रूसी पैदा करने वाले फंगस को रोक सकता है। सेब साइडर सिरका रूसी का इलाज कर सकता है, इसके लिए जिम्मेदार फंगस के विकास को रोक सकता है। इस फंगस को मालासेज़िया कहा जाता है। सेब का सिरका इस मालासेज़िया के विकास को रोक सकता है। इस प्रकार से बालों के फंगल ग्रोथ को रोकने में मददगार है।

इस प्रकार आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे त्वचा की जलन, खुजली और बैक्टीरियल ग्रोथ में कमी आती है जिससे ड्रैंड्रफ की समस्या से बचाव होता है। इस प्रकार से आप रूसी की समस्या से बच सकते हैं। साथ ही जब स्कैल्प साफ होता है बालों की जड़ों को पोषण मिलता है जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है।