Amla for grey hair: अगर आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं और अभी आप इसके शुरुआती फेज में है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल, सफेद होते बालों के पीछे सबसे बड़ा कारण है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का बढ़ना है। इतना ही नहीं कोलेजन की कमी और फिर स्कैल्प में खराब ब्लड सर्कुलेशन। ऐसी स्थिति में आंवला का उपयोग करना इन तमाम कारणों से लड़ने और स्थिति में सुधार लाने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं सफेद बालों के लिए आंवले का इस्तेमाल कैसे करें।
बालों में आंवला कैसे लगाएं-How to use amla for grey hair
बालों में लगाएं आंवले का पानी
सफेद बालों के लिए आंवला काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, आंवले का पानी लगाने से आपके बालों में तेजी से बढ़ती सफेदी कम हो सकती है। आंवला विटामिन सी के अलावा आयरन व फास्फोरस स भरपूर है। ये बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने और कोलजन बूस्ट करने में मदद कर सकता है। तो आपको करना ये है कि
-आंवला काटकर पानी में उबाल लें।
-इस पानी को रातभर ढककर ऐसे ही छोड़ दें।
-सुबह इसे अपने बालों में लगाएं।
-हफ्ते में 2 बार करें ये काम।
आंवला पाउडर दही में मिलाकर लगाएं
आंवला पाउडर दही में मिलाकर लगाने से आपके बालों का टैक्सचर अच्छा हो सकता है। लेकिन ये बालों को काला करने में मददगार है। तो आपको करना ये है कि आंवले के पाउडर को निकाल लें और इसमें दही मिला लें। इन दोनों को मिलाकर एक लोहे की कड़ाही में रातभर के लिए रख दें। सुबह इसे लगाएं। महीने में ये काम हर 15 दिन पर करते रहे। आपको खुद ही इसका असर अपने बालों में नजर आएगा।
आंवले का तेल लगाएं
आंवले के तेल से स्कैल्प मसाज करना, ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने और फिर बालों की रंगत सुधारने में मदद कर सकता है। ये कोलेजन बूस्टर की तरह काम करता है और इसके टैक्सचर में सुधार लाता है। इतना ही नहीं ये तेल डैंड्रफ और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। तो आपको करना ये है कि
-आंवला काटकर सूखा लें और इसे नारियल तेल में पकाकर तेल बनाएं।
इस तेल को एक डिब्बे में रख लें और रेगुलर इसी से अपने स्कैल्प में मसाज करें। तो सफेद बालों की समस्या के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।