Sleeping Tips Hindi: रात होते ही कई लोगों को घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगती है, जिसके कारण वे बिस्तर पर ठीक से सो नहीं पाते और घंटों करवटें बदलते रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से चैन की नींद सो सकते हैं।
सोने से पहले करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज
रात को सोने से पहले कुछ मिनट तक ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। गहरी और धीमी सांस लेने से दिमाग शांत होता है और नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। आप 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप 4 सेकेंड तक सांस लें, 7 सेकेंड तक रोकें और 8 सेकेंड में धीरे-धीरे छोड़ें।
सोने के रूटीन में करें बदलाव
कई लोग समय पर नहीं सोते है, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में सबसे पहले समय पर सोने और जागने की आदत डालें। सोने से पहले कैफीन युक्त चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। चाय और कॉफी पीने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
सोने से पहले पढ़ें किताब
सोने से पहले किताब पढ़ना तनाव को कम करने और मन को शांत करने का एक बेहतरीन तरीका है। आप इस समय कोई प्रेरणादायक किताब पढ़ सकते हैं। इससे दिनभर का मानसिक तनाव कम होता है और स्क्रीन टाइम भी घटता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।