Morning Mantra: सुबह के समय अगर दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से की जाए तो इसका सकारात्मक असर शरीर पर पड़ता है। फिर चाहें बात हेल्दी डाइट की हो या फिर ब्यूटी रूटीन की। सुबह सोकर उठने के बाद जो चीजें हम खाते हैं उससे हमारा शरीर अंदर से स्वस्थ्य बनता है। चेहरे पर नेचुरल चीजों को अप्लाई करते हैं तो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से राहत मिलती है। अगर आप भी डार्क सर्कल, झुर्रियों, दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आपको सुबह उठकर चेहरे पर एक खास सफेद चीज लगानी चाहिए। इसे रोजाना सुबह लगाने से चेहरे पर अलग ही रंगत आती है। इतना ही नहीं स्किन कोमल बनती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सुबह उठकर चेहरे पर क्या लगाएं?
बादाम शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इतना ही नहीं अगर इसका लेप बनाकर चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरा ग्लो करता है। लेकिन अगर आप डार्क सर्कल और झुर्रियां को अलविदा करना चाहते हैं तो आपको बादाम का दूध रोजाना सुबह लगाना चाहिए। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका और रोजाना फेस पर अप्लाई करने के फायदे।
चेहरे पर बादाम का दूध कैसे लगाएं?
बादाम का दूध लगाने के लिए सबसे पहले फेस को साफ कर लें। इसके बाद बादाम के दूध को कॉटन पैड पर लें। अब इसे डार्क सर्कल और झुर्रियों पर लगाएं। इसे करीब 10 मिनट के लिए फेस पर रहने दें। इसके बाद सादा पानी से धो लें। बादाम के दूध को आप अपने ब्यूटी सीक्रेट का हिस्सा बना सकते हैं।
झुर्रियां दूर करने के बादाम का दूध कैसे लगाएं?
उम्र बढ़ने या प्रदूषण की वजह से झुर्रियां हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको बादाम के दूध से सुबह हल्के हाथ से मसाज करनी चाहिए। बादाम का दूध चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलती है।
डार्क सर्कल से कैसे पाएं छुटकारा?
बादाम का दूध चेहरे पर रोजाना लगाने से चेहरे की रंगत में निखार आता है। इसे लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप डार्क सर्कल को दूर करना चाहती हैं तो रोजाना बादाम के दूध को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
मॉर्निंग रूटीन में बादाम का दूध शामिल करने के फायदे
बादाम का दूध चेहरे से इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है।
बादाम का दूध लगाने से चेहरे की ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है।
बादाम दूध में लैक्टिक एसिड होता है, इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है।
इसे रोजाना लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।