Soap Scrap Reuse Idea: साबुन का उपयोग भारतीय घरों में हर रोज किया जाता है। नहाने से लेकर कपड़ा धोने और यहां तक की इसका उपयोग किचन में बर्तन साफ करने के लिए भी किया जाता है। वहीं, कई बार साबुन के उपयोग के बाद छोटे-छोटे टुकड़े बच जाते हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं।
वैसे क्या आप जानते हैं कि बचे हुए साबुन के ये टुकड़े बड़े काम के होते हैं? जी हां, इसका आप दोबारा उपयोग कर पैसों की बचत भी कर सकते हैं। अगर आप भी बचे हुए छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को फेंक देते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में बचे हुए साबुन के उपयोग के बारे में बताएंगे, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
बचे हुए टुकड़ों से बनाएं नया साबुन
बचे हुए टुकड़ों से आप नया साबुन भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को इकट्ठा करें। अब आप इन्हें पिघला लें। जब ये साबुन पूरी तरह घुल जाएं, तो आप इसे एक सांचे में डालकर ठंडा कर सकते हैं। आप इसे फ्रिज में भी रखकर जमा सकते हैं। इस तरह कुछ ही देर में आपका नया साबुन तैयार हो जाएगा।
बचे हुए साबुन से बनाएं हैंड वॉश
बचे हुए साबुन से आप घर पर ही हैंड वॉश भी तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले इन टुकड़ों को कद्दूकस करके एक बर्तन में डालें, फिर उसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाएं और अच्छी तरह घुलने दें। जब यह ठंडा होकर गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे किसी खाली हैंड वॉश की बोतल में भर सकते हैं।
कपड़े धोने के लिए करें उपयोग
बचे हुए साबुन का उपयोग आप कपड़े धोने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए बचे हुए साबुन के टुकड़ों को एक पुरानी जालीदार मोज़े या कपड़े में बांधकर कपड़े धोने वाले डिब्बे में रखें। अब कपड़े धोने के दौरान उसे पानी में भिगोकर कपड़े पर रगड़ें, इससे झाग भी बनेगा और कपड़े भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
60 की उम्र में भी 30 जैसा दिखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, हरदम रहेंगे जवान!