landour: अगर आप सोच रहे हैं कि वीकेंड पर कहीं घूमने जाएं पर आपके दिमाग में कोई जगह नहीं आ रही तो आप यहां जा सकते हैं। दरअसल, ये जगह दिल्ली से बहुत दूर नहीं है और महज 6 घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। दिल्ली से ये बस 285km की दूरी पर है और यहां जाने के बाद आप एक साथ कई जगहों पर घूमकर आ सकते हैं। इसके अलावा यहां कि साफ हवा और प्रकृति के सुंदर नजारे आपका मन खुश कर देंगे। तो, आइए जानते हैं कौन सी है ये जगह, यहां घूमने के लिए क्या है और कितने दिन में आप यहां घूमकर आ सकते हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

दिल्ली से 285km की दूरी पर है लंढौर (landour)

उत्तराखंड की हसीन वादियों में बसा शहर है लंढौर। ये जगह अंग्रेजों के जमाने का कैंट था यानी जहां आर्मी के कैंप थे। इस शहर में आपको दूर-दूर तक हरियाली नजर आएगी। साथ ही यहां की सुबह और शाम देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों को किसी शांत जगह पर घूमने की इच्छा रहती है उनके लिए तो ये जगह बिलकुल परफेक्ट है।

लंढौर में आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं-landour places to visit

लंढौर आकर आपको सबसे पहले यहां के लैंडमार्क यानी क्लॉक टॉवर को देखना चाहिए। आमतौर पर यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके बाद आप आगे बढ़ते हुए पूरे शहर में कई चीजों को देख सकते हैं। जैसे कि
-लाल टिम्बा व्यू पॉइंट जहां लोग उगते सूरज और डूबती शाम देखने आते हैं।
-आप केलॉग मेमोरियल चर्च जा सकते हैं जो कि काफी ऐतिहासिक जगह है।
-इसके अलावा आप Landour Infinity Walk का आनंद ले सकते हैं।
-यहां आप स्काई वॉक, वैली क्रॉसिंग, जिप स्विंग एडवेंचर, रॉक क्लाइम्बिंग एडवेंचर और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली से लंढौर कैसे पहुंचे-How to reach landour from delhi

दिल्ली से लंढौर पहुंचने के लिए पहले आपको देहरादून जाना होगा। इसके लिए आप ट्रेन भी ले सकते हैं जिसमें कि आपको 6 घंटे पहुंचने में लग सकते हैं। फिर यहां से 30km की दूरी पर है लंढौर जहां के लिए आप टैक्सी ले सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से देहरादून के लिए बस ले सकते हैं और फिर वहां से यहां जा सकते हैं। तीसरा तरीका ये है कि आप अपनी कार से बाय रोड दिल्ली से लंढौर जा सकते हैं। इसमें 6 से 7 घंटे लगेंगे। इस तरह आप यहां जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको बस 2 से 3 दिन चाहिए।