How to reach Kainchi Dham Yatra 2025 (Neem Karoli Baba Ashram on Bada Mangal): यूं तो प्रत्येक मंगलवार का दिन श्रीराम भक्त हनुमान जी को समर्पित होता है। लेकिन ज्येष्ठ मास में इसकी विशेषता बढ़ जाती है। क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीराम से हनुमानजी की पहली भेंट ज्येष्ठ मास में ही हुई थी। इसलिए जेठ मास के हर मंगलवार का विशेष महत्व होता है। इन दिनों लोग बजरंगबली की पूजा-पाठ करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग कैंची धाम स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज का विशाल आश्रम है। ऐसे में अगर आप बड़े मंगल या जेठ माह में कैंची धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपके लिए यात्रा की पूरी जानकारी लेकर आए हैं।

ये हस्तियां पहुंच चुकी हैं कैंची धाम

हल्द्वानी से 45 किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली का आश्रम बना हुआ है। यहां सालभर भक्तों की भीड़ रहती है। एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स लेकर कई बड़ी हस्तियां यहां दर्शन के लिए पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स भी यहां दर्शन के लिए आए थे। क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नैनीताल स्थित कैंची धाम जा चुके हैं।

जानिए कब-कब है बड़ा मंगल

दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल- 2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025

कैंची धाम पहुंचने का सबसे आसान तरीका

अल्मोडा मार्ग पर नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर दूरी पर कैंची धाम आश्रम है। यहां का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। इस जगह से नीम करौली आश्रम करीब 38 किमी दूर है। कहीं से भी आपको यहां के लिए ट्रेन मिल जाएगी। वहां से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो लेकर आप कैंची धाम पहुंच सकते हैं। दिल्ली से अगर बात करें तो यहां से आपको बस और ट्रेन दोनों ही आसानी से मिल जाएगी।

ये है कैंची धाम पहुंचने का दूसरा तरीका

नीम करौली में दर्शन करने के लिए आप नैनीताल होकर भी जा सकते हैं। इसके लिए आप पहले बस पकड़कर नैनीताल पहुंचें। वहां से कैंची धाम करीब 19 किमी दूर है। लेकिन इस रूट से आपको ज्यादा समय लग सकता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर न पहनें इस रंग के कपड़े, यहां जानें हनुमान जी का पसंदीदा रंग