How To Reach Ayodhya Ram Mandir: हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस साल रामनवमी कल यानी रविवार को सेलिब्रेट किया जाएगा। त्रेता युग में इसी दिन भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर राम के रूप में जन्म लिया था। तब से लेकर अब तक हर साल नवमी तिथि को राम जन्मोत्सव के तौर पर धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।
पूरे देश में रामनवमी की धूम
पूरे देश में रामनवमी की तैयारी जोरों से चल रही है। वहीं, अयोध्या में इसको लेकर खास तरह की भी तैयारी है। पिछले साल 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब से लेकर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी रामनवमी पर राम लला का दर्शन करने जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस लेख में हम आपको टाइमिंग से लेकर सभी जरूरी जानकारी देंगे।
रामलला के दर्शन के लिए मिलेगा अधिक समय
अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुलेगा। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं और भगवान प्रभु श्रीराम का दर्शन कर सकते हैं।
भक्त कब तक करेंगे राम लला का दर्शन
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) के मुताबिक, राम मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। ट्रस्ट ने बताया कि भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा।
कैसे पहुंचे राम मंदिर?
बस से कैसे पहुंचे अयोध्या?
रामनवमी के दिन अगर आप अयोध्या बस से जाना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (USRTC) की बसों से जा सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग शहरों से बसों का संचालन होता है। इसके अलावा कई प्राइवेट बस ऑपरेटर भी अलग-अलग रूट से यात्रियों को अलग-अलग ऑप्शन देते हैं।
ट्रेन से कैसे पहुंचे अयोध्या?
आप ट्रेन से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको ‘अयोध्या धाम जंक्शन’ जाना होगा। आप यहां दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर सहित देश के कई जगहों से यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी सहूलियत के हिसाब से नजदीकी रेलवे स्टेशन से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं।
हवाई जहाज से कैसे पहुंचे अयोध्या?
आप हवाई जहाज से भी राम नगरी अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप दिल्ली सहित कई जगहों से फ्लाइट ले सकते हैं। यहां के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम है। यहां के लिए कई प्रमुख एयरलाइंस फ्लाइट चलाती हैं। आगे पढ़िएः व्रत में बनाएं गुड़ और मखाने से ये शानदार रेसिपी, एक बार खाने से घंटों नहीं लगेगी भूख